Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उमेश की पत्नी बोलीं...मेरा मामला पूजा पाल से अलग:पति की बरसी पर कहा- उन्होंने संघर्षों में लालच नहीं पाला, गुड्‌डू का हाल अतीक जैसा हो

    9 hours ago

    1

    0

    24 फरवरी 2023 : यूपी की सनसनीखेज वारदात, उमेश पाल हत्याकांड। माफिया अतीक अहमद की साजिश पर शूटरों ने सरेआम उमेश पाल और उनके दो सरकारी गनरों को गोलियों से भून दिया। दिन दहाड़े हुए हत्याकांड के बाद यूपी की सियासत में भूचाल आ गया। ऑपरेशन अतीक की शुरुआत हुई और माफिया का कुनबा नेस्तनाबूद हो गया। माफिया तो मिट्‌टी में मिला ही उसका गैंग आईएस-227 को उखाड़ फेंका गया। हालांकि उमेश पाल हत्याकांड के मुख्य शूटर 5 लाख के इनामी गुड्‌डू मुस्लिम उर्फ गुड्‌डू बमबाज, अरमान और साबिर अब तक फरार हैं। अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन, अशरफ की पत्नी जैनब फात्मा और अतीक की बहन आयशा नूरी मोस्ट वांटेड लिस्ट में शुमार हैं। अब 24 फरवरी 2026 की तारीख है, तो सवाल तो उठने ही हैं। उमेश पाल की याद में उनकी पत्नी भाजपा नेता जया पाल कार्यक्रम आयोजित कर रही हैं। दैनिक भास्कर ने जया पाल से खास बातचीत की, पढ़िए रिपोर्ट … जानिए जया पाल ने क्या कहा- सवाल : माफिया अतीक के शूटर 5-5 लाख के इनामी गुड्‌डू मुस्लिम उर्फ गुड्‌डू बमबाज, अरमान और साबिर अब तक फरार हैं। आप भाजपा नेताओं अफसरों से गिरफ्तारी को लेकर सवाल नहीं करतीं ? जवाब : सवाल उठाती हूं, लेकिन जो भी घटना हुई है, मुख्यमंत्री ने मुझे न्याय दिलाया है। मैं अपनी ओर से प्रयासरत हूं। पुलिस अफसरों से संपर्क में हूं। मुकदमे की पैरवी अच्छी तरह कर रही हूं। सरकार से मांग करूंगी कि जो शूटर फरार हैं उन्हें भी वैसी सजा मिले जैसा हर्श अतीक का हुआ। सवाल : शूटरों के साथ शाइस्ता परवीन, जैनब भी फरार हैं, ऐसे में डर नहीं लगता ? जवाब : देखिए इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दिया। हम लोग कट्‌टा-बम वाले तो हैं नहीं। न्यायालय से लड़ाई लड़ रही हूं। हिंदू बहुत ही सौम्य विचार का होता है। कट्‌टर नहीं होता। जैसे राजू पाल हत्याकांड के बाद मेरे पति ने 18 साल मुकदमे की पैरवी की। वह बराबर अतीक को चोट देते रहे। मुझे भी न्याय मिलेगा। आज मेरा परिवार अधूरा हो गया। इसकी सजा अतीक को मिली ही न। सवाल : आप राजनीति में आईं। विधायक, सांसद और मेयर के टिकट के लिए प्रयास किया। अब कहां से चुनाव लड़ने की तैयारी है ? जवाब: मुख्यमंत्री जिस प्रकार से मुझे न्याय दिए हैं। मैं चाहती हूं कि मुझे आगे भी आशीर्वाद दें। मुझे भी संरक्षण दें। मैं उस पर खरी उतरूंगी। सवाल : राजू पाल की हत्या के बाद पूजा पाल विधायक बनीं, उनके नक्शेकदम पर राजनीति में आप भी कुछ बनना चाहती हैं। जवाब : पूजा पाल का मैटर कुछ और था मेरा मैटर कुछ अलग है। मैं राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल की पत्नी हूं। जिन्होंने कभी संघर्षों में लोभ लालच नहीं पाला। मैं भी अपने पति के संघर्ष को देखते हुए आगे बढ़ना चाहती हूं। मैं अपने समाज को लेकर आगे बढ़ूंगी। सवाल : पूजा पाल पहली बार शहर पश्चिमी से विधायक बनीं। क्या आप भी यहीं से चुनाव लड़ेंगी ? जवाब : मुझे नहीं पता पूजा पाल कहां से क्या करेंगी। बाकी महाराज जी (योगी आदित्यनाथ) हैं। भाजपा जहां से जिसे उतारेगी वह लड़ेगा। सवाल : अपनी बात रखने के लिए सीएम से मुलाकात करेंगी, शूटरों की गिरफ्तारी के लिए ? जवाब : सीएम से मेरी मुलाकात हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया है। कहा है कि आप डर के मत रहिए। मुझे आगे बढ़ने का मौका मिलेगा तो जरूर जाऊंगी। सवाल : उमेश पाल की ऐसी कौन सी बात जो जिंदगी भर याद रहेगी ? जवाब : उनकी हर एक बात मुझे जीवन भर याद रहेगी। उन्होंने कहा कि शेर की तरह लड़ो और शेर बनो। डर के रहोगे तो गीदड़ कहलाओगे। मैं भी वही चाहती हूं कि शेर की पत्नी हूं शेर ही बनूं। कभी भी डर के नहीं रहना और झुक के नहीं रहना। 10 में 6 आरोपी मारे जा चुके, अतीक और उसके भाई की पत्नी फरार उमेश की हत्या में शामिल 10 में से 6 आरोपी मारे जा चुके हैं। अतीक की पत्नी शाइस्ता, गुड्डू मुस्लिम के अलावा शूटर अरमान और साबिर पकड़े नहीं गए। अतीक अहमद की मौत के बाद उसकी 'IS-227 गैंग' खत्म हो चुकी है, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। यही वजह है कि 24 फरवरी, 2023 से लेकर अब तक उमेश के घर के मेन गेट और कमरों के बाहर 24 घंटे पुलिस तैनात रहती है। ------
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजनौर में कांग्रेस ने की बैठक:मतदाता सूची संशोधन प्रक्रिया पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग से निष्पक्षता की मांग
    Next Article
    प्रतापगढ़ में बाइक सवार युवकों की पिटाई, VIDEO:किसी बात को लेकर कहासुनी, दबंगों ने की मारपीट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment