Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में बाइक सवार युवकों की पिटाई, VIDEO:किसी बात को लेकर कहासुनी, दबंगों ने की मारपीट

    5 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ के पट्टी क्षेत्र में दिनदहाड़े बाइक सवार युवकों की पिटाई का मामला सामने आया है। यह घटना पट्टी कोतवाली से मात्र 500 मीटर की दूरी पर हुई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें दबंग खुलेआम युवकों को पीटते दिख रहे हैं। किसी बात को लेकर कहासुनी प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह घटना आज सुबह करीब 9 बजे की बताई जा रही है। बीच बाजार में दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो जल्द ही हिंसक झड़प में बदल गई। युवकों के बीच लात-घूंसे चलते रहे, जिससे बाजार में अफरातफरी मच गई। दुकानदार और राहगीर दहशत में इधर-उधर भागते नजर आए। घटना का वीडियो मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि भीड़भाड़ वाले चौक पर युवक खुलेआम एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं। इस घटना के बाद पुलिस की सक्रियता और गश्त व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय व्यापारियों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि कोतवाली इतनी नजदीक होने के बावजूद असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हैं। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई उन्होंने बाजार क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्त और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उमेश की पत्नी बोलीं...मेरा मामला पूजा पाल से अलग:पति की बरसी पर कहा- उन्होंने संघर्षों में लालच नहीं पाला, गुड्‌डू का हाल अतीक जैसा हो
    Next Article
    गाजीपुर में 'यादव जी की लव स्टोरी' फिल्म का विरोध:सपा नेता ने दूध से स्नान कर प्रतिबंध की मांग की, आंदोलन की चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment