Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उमाशंकर सिंह पर 48 घंटे से IT की रेड:लखनऊ और बलिया में रेड जारी; साथी ठेकेदार के यहां भी कार्रवाई

    2 hours ago

    1

    0

    बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी 48 घंटे से अधिक समय से जारी है। 25 फरवरी से शुरू हुई यह कार्रवाई लखनऊ, बलिया, सोनभद्र और कौशांबी तक हो रही है। शुक्रवार सुबह भी लखनऊ के गोमतीनगर स्थित CSIL कार्यालय में आयकर अधिकारियों की टीम दस्तावेजों की जांच में जुटी रही। उमा शंकर सिंह के करीबी ठेकेदार के यहां भी छापेमारी चल रही है। CSIL कंपनी पर फोकस विधायक की कंपनी ‘छात्र शक्ति इंफ्रा कंस्ट्रक्शन लिमिटेड’ (CSIL) का कार्यालय गोमतीनगर के बी-5/299, विपुल खंड में स्थित है। आयकर विभाग की जांच का केंद्र कंपनी से जुड़े वित्तीय लेन-देन और खनन कारोबार से संबंधित दस्तावेज बताए जा रहे हैं। 48 घंटे से अधिक समय से जारी इस कार्रवाई ने प्रदेश की राजनीति में हलचल बढ़ा दी है। जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा कि आयकर विभाग किन निष्कर्षों पर पहुंचता है।् लखनऊ आवास पर 50 से ज्यादा अफसर पहुंचे थे, आवागमन बंद बुधवार सुबह 50 से अधिक आयकर अधिकारी गाड़ियों के काफिले के साथ गोमतीनगर स्थित विधायक के आवास पहुंचे और पूरे परिसर को घेर लिया था। किसी को अंदर-बाहर जाने की अनुमति नहीं दी गई थी। टीम ने घर और कार्यालय में रखी फाइलें, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और वित्तीय रिकॉर्ड खंगाले। रेड की सूचना मिलते ही विधायक के समधी और पूर्व विधायक राकेश सिंह मौके पर पहुंचे, लेकिन अधिकारियों ने उन्हें अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं दी थी। गुरुवार को लखनऊ आवास पर छापेमारी बंद कर दी गई थी। लेकिन 48 घंटे से ऑफिस में जारी से है। सोनभद्र में ‘बाराती’ बनकर पहुंची थी टीम सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज स्थित कंपनी कार्यालय पर आयकर की टीम 12 गाड़ियों में पहुंची। बताया जा रहा है कि कुछ गाड़ियों पर शादी के पंपलेट लगे थे, जिससे संदेह न हो। यहां भी कई घंटों तक दस्तावेजों की जांच की गई थी। बलिया और कौशांबी में भी छापेमारी बलिया के रसड़ा स्थित विधायक के आवास पर भी मेन गेट बंद कर सर्चिंग की गई थी। इसके अलावा कौशांबी में उनके गिट्टी और बालू मिक्सिंग प्लांट पर आयकर विभाग ने कार्रवाई करते हुए कर्मचारियों से पूछताछ की और रिकॉर्ड जब्त किए। CAG रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की चर्चा सूत्रों के मुताबिक, अगस्त 2025 में आई CAG रिपोर्ट में उनकी कंपनी पर 33,604 घनमीटर गिट्टी के अवैध खनन का आरोप लगा था, जिससे सरकार को करोड़ों रुपए के नुकसान की बात सामने आई थी। माना जा रहा है कि इसी रिपोर्ट के आधार पर आयकर विभाग ने यह कार्रवाई शुरू की है। हालांकि, विभाग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। कैंसर से जूझ रहे विधायक, अमेरिका से लौटे उमाशंकर सिंह बलिया की रसड़ा विधानसभा सीट से लगातार तीसरी बार विधायक हैं। वे ब्लड कैंसर से पीड़ित हैं और हाल ही में अमेरिका से ब्लड चेंज कराकर लौटे हैं। फिलहाल लखनऊ स्थित आवास पर आइसोलेशन में रहकर इलाज करा रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में आज खेली जाएगी फूलों की होली:बमनपुरी की रामलीला में व्यास गुरु मुनेश्वर दास ने सुनाया राम अवतार का प्रसंग
    Next Article
    कानपुर सांसद भारत-ग्रीस संसदीय मैत्री समूह के सदस्य नामित:रमेश अवस्थी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी जानकारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment