Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव बार एसोसिएशन चुनाव में 89.87% मतदान:1421 अधिवक्ताओं ने डाले वोट, आज होगी मतगणना

    8 hours ago

    1

    0

    उन्नाव। बार एसोसिएशन उन्नाव की वार्षिक कार्यकारिणी वर्ष 2026-27 के गठन के लिए मंगलवार को मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक चले मतदान में कुल 1581 पंजीकृत मतदाताओं में से 1421 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह लगभग 89.87 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान के बाद मतपेटियों को सुरक्षित स्थान पर रखा गया है, जिनकी मतगणना आज बुधवार को होगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे। चुनाव को लेकर मंगलवार सुबह से ही अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। निर्धारित समय सुबह नौ बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई और शाम पांच बजे तक जारी रही। मतदान के दौरान चुनाव अधिकारियों और कर्मचारियों ने सभी निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित कराया। मतदाताओं की पहचान और पात्रता की जांच के बाद ही उन्हें वोट डालने की अनुमति दी गई। मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस प्रशासन की ओर से पांच थानों की पुलिस फोर्स तैनात की गई थी। पुलिसकर्मी प्रवेश और निकास द्वारों पर मुस्तैद रहे, और मतदान स्थल के आसपास भी लगातार निगरानी रखी गई ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया एल्डर कमेटी के चेयरमैन बाल कृष्ण बाजपेई, वरिष्ठ सदस्य विजय कुमार शुक्ल और चुनाव अधिकारी प्रकाश कुमार निगम की सख्त निगरानी में पुस्तकालय कक्ष में आयोजित की गई। चुनाव अधिकारियों ने मतदान प्रक्रिया के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए थे। बार एसोसिएशन चुनाव की मतगणना बुधवार सुबह नौ बजे से शुरू होगी। मतगणना समाप्त होने तक यह प्रक्रिया जारी रहेगी, जिसके बाद नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। अध्यक्ष और महामंत्री सहित विभिन्न पदों पर मैदान में उतरे प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में परिणामों को लेकर उत्सुकता बनी हुई है। मतगणना के दौरान भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने की तैयारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैरीकॉम के कोच को मिलेगा द्रोणाचार्य अवार्ड:वाराणसी के बॉक्सर छोटेलाल यादव ने 2005 एशियन गेम्स में जीता था गोल्ड
    Next Article
    चेक बाउंस मामले में आरोपी को एक साल की कैद:हाथरस कोर्ट ने 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया, 11.70 लाख वादी को मिलेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment