Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव DM ने की राजस्व कार्यों की समीक्षा:लंबित वादों, घरौनी वितरण देखी, कहा- लेखपाल भूमि की पैमाइश समय पर करें

    17 hours ago

    1

    0

    जिलाधिकारी गौरांग राठी ने कलेक्ट्रेट सभागार में तहसील न्यायालयों में लंबित वादों, स्वामित्व योजना के तहत घरौनी वितरण, राजस्व वसूली और मुख्यमंत्री संदर्भों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को राजस्व संबंधी कार्यों का लक्ष्य के अनुरूप समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए। तहसील न्यायालयों में लंबित वादों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने धारा 34, 67 और अन्य पुराने प्रकरणों के निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी न्यायालय में अनावश्यक रूप से पुराने वाद लंबित नहीं रहने चाहिए और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। स्वामित्व योजना के तहत घरौनी वितरण की धीमी प्रगति पर चिंता व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ड्रोन सर्वे सहित सभी आवश्यक प्रक्रियाएं शीघ्र पूरी कर पात्र लाभार्थियों को घरौनी का वितरण सुनिश्चित किया जाए। यह योजना सरकार की प्राथमिकता है, जिसमें किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने बड़े बकायेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान चलाकर वसूली की जाए और निर्धारित लक्ष्य को हर हाल में पूरा किया जाए। बड़े बकायेदारों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री संदर्भों के निस्तारण पर जोर देते हुए जिलाधिकारी ने सभी संदर्भों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी तहसील में कोई प्रकरण लंबित न रहे और डिफॉल्टर की स्थिति उत्पन्न न होने पाए। पैमाइश के मामलों में भी गुणवत्ता से कोई समझौता न करने के निर्देश दिए गए। लेखपालों और राजस्व निरीक्षकों को स्पष्ट चेतावनी दी गई कि कार्य में लापरवाही पाए जाने पर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सुशील कुमार गोंड, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) अमिताभ यादव, सिटी मजिस्ट्रेट राजीव राज के साथ सदर, हसनगंज, पुरवा और बीघापुर के उपजिलाधिकारी व तहसीलदार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कांग्रेस का मनरेगा को कमजोर करने का आरोप:17 फरवरी को लखनऊ में विधानसभा घेराव का ऐलान
    Next Article
    ड्रैगन फ्रूट की खेती पर उद्यान विभाग दे रहा सब्सिडी:किसान एक बीघे से हर साल कमा सकते हैं 3 लाख रुपये

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment