Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ड्रैगन फ्रूट की खेती पर उद्यान विभाग दे रहा सब्सिडी:किसान एक बीघे से हर साल कमा सकते हैं 3 लाख रुपये

    19 hours ago

    1

    0

    ड्रैगन फ्रूट की खेती करने वाले किसानों के लिए अच्छी खबर है। उद्यान विभाग इस खेती को बढ़ावा देने के लिए सब्सिडी पर पौधे उपलब्ध करा रहा है। इस फसल की खासियत यह है कि एक बार लगाने के बाद किसान 25 साल तक बेहतर मुनाफा कमा सकते हैं। यह जानकारी जिला उद्यान अधिकारी संदीप गुप्ता ने दी। जिला उद्यान अधिकारी संदीप गुप्ता ने बताया कि ड्रैगन फ्रूट की खेती के लिए फरवरी-मार्च का महीना सबसे उपयुक्त है। इस पर राजकीय अनुदान भी मिल रहा है। ड्रैगन फ्रूट की खेती के लिए ₹1.75 लाख का राजकीय अनुदान उपलब्ध है, जिसके तहत पौधे दिए जा रहे हैं। एक हेक्टेयर में लगभग 1700 पौधे लगाए जाते हैं। किसानों का पंजीकरण प्रारंभ कर दिया गया है। आवेदन के लिए किसानों को आधार कार्ड, खतौनी, बैंक पासबुक और फोटो के साथ उद्यान कार्यालय से संपर्क करना होगा। यह योजना सभी किसानों के लिए है। ड्रैगन फ्रूट में सवा से डेढ़ साल में फल आने लगते हैं। यह फसल 25 साल तक उपज देती है। उद्यान अधिकारी संदीप गुप्ता ने बताया कि फल आने के बाद किसान प्रति बीघा हर साल ₹3 लाख तक का मुनाफा कमा सकते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव DM ने की राजस्व कार्यों की समीक्षा:लंबित वादों, घरौनी वितरण देखी, कहा- लेखपाल भूमि की पैमाइश समय पर करें
    Next Article
    'सांसद-विधायक प्रभावित कर रहे राजाराम हत्याकांड की जांच':बेटे ने कहा- सही जांच कराने वाले JCP का दबाव में किया ट्रांसफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment