Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव के शुक्लागंज में 1.5 घंटे लगा जाम:कानपुर-उन्नाव मार्ग पर सैकड़ों वाहन फंसे, एंबुलेंस भी रेंगती रही; स्कूल-ऑफिस जाने वाले फंसे

    18 hours ago

    1

    0

    उन्नाव के शुक्लागंज कस्बे में बुधवार सुबह करीब 10 बजे से 11:30 बजे तक भीषण जाम लग गया। कानपुर और उन्नाव के बीच आवागमन करने वाले सैकड़ों वाहन करीब डेढ़ घंटे तक फंसे रहे, जिससे आमजन को भारी परेशानी उठानी पड़ी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जाम की शुरुआत शुक्लागंज मुख्य चौराहे और आसपास की संकरी सड़कों पर वाहनों के अत्यधिक दबाव से हुई। सुबह स्कूल और दफ्तर का समय होने के कारण पहले से ही ट्रैफिक अधिक था। इसी दौरान कुछ बड़े वाहन आमने-सामने आ गए, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया और दोनों ओर लंबी कतारें लग गईं। छात्र, कर्मचारी और मरीज सबसे ज्यादा प्रभावित जाम में फंसे लोगों ने बताया कि कई स्कूली छात्र-छात्राएं समय पर स्कूल नहीं पहुंच सके, जबकि नौकरीपेशा लोगों को भी देरी का सामना करना पड़ा। अस्पताल जाने वाले मरीजों और उनके परिजनों को सबसे अधिक दिक्कत हुई। एक एंबुलेंस को भी जाम से निकलने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। स्थानीय लोग बोले– यहां अक्सर लग जाता है जाम स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि शुक्लागंज में बढ़ते यातायात दबाव के कारण आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है। संकरी सड़कें और अव्यवस्थित पार्किंग स्थिति को और गंभीर बना देती हैं। भारी वाहनों को रोककर धीरे-धीरे सामान्य हुआ ट्रैफिक जाम की सूचना मिलने पर यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों को व्यवस्थित करना शुरू किया। यातायात प्रभारी सुनील सिंह ने बताया कि जाम खुलवाने के लिए कुछ समय तक भारी वाहनों की आवाजाही रोकी गई और ट्रैफिक को एक-एक लेन से नियंत्रित कर निकाला गया। इसके बाद स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो सकी। स्थायी समाधान की उठी मांग स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि शुक्लागंज क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को स्थायी रूप से सुधारने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की समस्या से राहत मिल सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी से ऑन डिमांड चलेंगी ट्रेन, ताज की भी वापसी:दो महीने से नई-दिल्ली ग्वालियर के बीच चल रही थी ट्रेन, होली पर राहत मिलेगी
    Next Article
    फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर डीएम सख्त:सहायक विकास अधिकारियों को नोटिस, हर दिन समीक्षा के निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment