Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में 154 साल बाद पहली बार रामोत्सव:रामनवमी पर भव्य आयोजन, सुंदरकांड पाठ से होगी शुरुआत

    2 hours ago

    1

    0

    उन्नाव में इस वर्ष रामनवमी के पावन अवसर पर पहली बार रामोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। आयोजन समिति ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कार्यक्रम की रूपरेखा और तैयारियों की जानकारी दी। समिति के अध्यक्ष ने बताया कि करीब 154 वर्षों के इतिहास में यह पहला मौका है, जब इस तरह का रामोत्सव आयोजित किया जा रहा है, जिसको लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है। प्रेस वार्ता के दौरान अध्यक्ष ने बताया कि रामनवमी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में रामोत्सव का शुभारंभ संगीतमय सुंदरकांड पाठ से होगा। कार्यक्रम में गंगा आरती और फूलों की होली भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी, जो धार्मिक माहौल को भव्यता प्रदान करेंगी। श्रद्धालुओं के लिए दोपहर 3 बजे से भंडारे की व्यवस्था की गई है, जबकि शाम की आरती के बाद पूर्ण प्रसादी वितरण भी किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत शाम 6 बजे से होगी और रात 10 बजे तक विभिन्न धार्मिक आयोजन संपन्न होंगे। आयोजन स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। संगीतमय सुंदरकांड पाठ के लिए प्रसिद्ध कथावाचक पंडित विनीत तिवारी को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। अध्यक्ष ने बताया कि पंडित तिवारी अपनी मधुर और संगीतमय शैली में सुंदरकांड पाठ के लिए जाने जाते हैं, जिससे श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति होती है। अध्यक्ष ने कहा कि यह आयोजन प्रभु श्रीराम की प्रेरणा से संभव हो पाया है। उन्होंने बताया कि जिस प्रकार वर्षों पहले रामलीला की शुरुआत पूर्वजों की प्रेरणा से हुई थी, उसी तरह अब राम जन्मोत्सव को रामोत्सव के रूप में मनाने की प्रेरणा मिली है। उन्होंने इसे धार्मिक परंपरा को आगे बढ़ाने की एक नई शुरुआत बताया। समिति का लक्ष्य है कि यह आयोजन केवल एक बार तक सीमित न रहे, बल्कि आने वाले वर्षों में इसे एक परंपरा के रूप में स्थापित किया जाए। अध्यक्ष ने विश्वास व्यक्त किया कि यदि लोगों का सहयोग और उत्साह बना रहा तो रामोत्सव हर वर्ष मनाया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कार सवार बदमाशों ने लखनऊ के युवक को लूटा:कानपुर में असलहा लगाकर 71 हजार इंस्टेंट लोन कराया, खाते में पैसे ट्रांसफर किए
    Next Article
    संभल में पब-जी के शौकीन किशोर ने की आत्महत्या:डिप्रेशन के चलते अंगोछे से फांसी लगाई, घर में लटका मिला शव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment