Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में 24 घंटे में 1.36 मीटर बढ़ा गंगा जलस्तर:शुक्लागंज के घाटों तक पहुंचा पानी, पश्चिमी राज्यों के बांधों से छोड़े गए पानी का असर

    1 day ago

    1

    0

    उन्नाव में पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के बीच पश्चिमी राज्यों के बांधों से बड़ी मात्रा में पानी छोड़े जाने का असर गंगा नदी पर दिखाई देने लगा है। बीते 24 घंटे में गंगा का जलस्तर 1.36 मीटर बढ़ गया है। बढ़ते जलस्तर के चलते शुक्लागंज के कई घाटों तक पानी पहुंच गया है, जिससे तटवर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है। गंगा का पानी बढ़ने के साथ ही शुक्लागंज के कई घाट जलमग्न होने लगे हैं। तट पर रहने वाले पंडों ने अपनी झोपड़ियां और जरूरी सामान सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना शुरू कर दिया है। नवीन गंगा पुल से रेलवे पुल के बीच नदी किनारे कटान भी शुरू हो गया है। वहीं, नमामि गंगे घाट के आसपास भी पानी पहुंचने से लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। 24 घंटे में तेजी से बढ़ा जलस्तर केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, रविवार शाम छह बजे गंगा का जलस्तर 108.820 मीटर था। सोमवार सुबह आठ बजे यह 109.700 मीटर, दोपहर 12 बजे 109.920 मीटर, दोपहर एक बजे 110.000 मीटर और शाम छह बजे 110.180 मीटर दर्ज किया गया। मंगलवार सुबह आठ बजे जलस्तर बढ़कर 110.350 मीटर पहुंच गया। इस तरह 24 घंटे में कुल 1.36 मीटर की वृद्धि दर्ज की गई। चेतावनी बिंदु से नीचे, फिर भी प्रशासन अलर्ट शुक्लागंज क्षेत्र में गंगा का चेतावनी स्तर 112 मीटर और खतरे का निशान 113 मीटर निर्धारित है। फिलहाल नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु से नीचे है, लेकिन जिस रफ्तार से पानी बढ़ रहा है, उसे देखते हुए प्रशासन और स्थानीय लोग पूरी तरह सतर्क हैं। आगे भी बढ़ सकता है जलस्तर केंद्रीय जल आयोग ने संकेत दिया है कि पश्चिमी राज्यों के बांधों से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण आगामी दिनों में भी गंगा का जलस्तर बढ़ सकता है। इसे देखते हुए तटवर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महादेवा धाम से अयोध्या के लिए मुफ्त बस सेवा शुरू:श्रद्धालु अब करेंगे रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन, पूर्व एमएलसी हरगोबिंद सिंह की पहल
    Next Article
    औरैया में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की:घर पर अकेला रहता था, शराब की लत से परेशान पत्नी मायके चली गई थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment