Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    औरैया में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की:घर पर अकेला रहता था, शराब की लत से परेशान पत्नी मायके चली गई थी

    1 day ago

    1

    0

    औरैया के दिबियापुर थाना क्षेत्र की कांशीराम कॉलोनी के पास केविन की मड़ैया में बीती रात एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की पहचान सत्यवीर उर्फ बब्बन यादव (40) पुत्र मानसिंह के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार, सत्यवीर अपने घर में अकेला रहता था। शराब की लत के कारण उसकी पत्नी अपने दो बच्चों के साथ मायके मनेपुर कंचौसी में रहती है। मृतक की मां भी कुछ समय से अपनी बेटी के पास रह रही थी। बताया गया है कि सत्यवीर कोई काम नहीं करता था और घर पर ही रहता था। स्थानीय लोगों ने जानकारी दी है कि मृतक शराब पीने का आदी था। परिजनों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद पत्नी और अन्य रिश्तेदार घटनास्थल पर पहुंचे। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारा। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में 24 घंटे में 1.36 मीटर बढ़ा गंगा जलस्तर:शुक्लागंज के घाटों तक पहुंचा पानी, पश्चिमी राज्यों के बांधों से छोड़े गए पानी का असर
    Next Article
    राम मंदिर में चढ़ावा-खर्च की जानकारी अब वेबसाइट पर मिलेगी:22 जुलाई को होगी ट्रस्ट की बैठक, कई अहम फैसलों पर लगेगी मोहर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment