Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में 40 परिवारों को मकान खाली करने का नोटिस:मरहा गांव के ग्रामीणों का दावा- 100 साल से रह रहे, CM और MLA से लगाई गुहार

    6 hours ago

    2

    0

    उन्नाव की हसनगंज तहसील के मरहा गांव में करीब 40 परिवारों को मकान खाली करने का नोटिस मिला है। अतिक्रमण हटाने के लिए जारी नोटिस के बाद ग्रामीणों ने गुरुवार सुबह प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल उठाए। ग्रामीणों का कहना है कि वे और उनके पूर्वज करीब 100 साल से गांव में रह रहे हैं। उनके मकान पूर्वजों के समय से बने हैं। उनका दावा है कि मकान हटाए गए तो उनके पास रहने के लिए कोई दूसरी जगह नहीं होगी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव के एक ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने निजी स्वार्थ के चलते करीब 40 परिवारों को कार्रवाई की जद में लाने की कोशिश की। इस मामले का एक लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर भी प्रसारित हो रहा है, जिसमें ग्रामीण अपनी परेशानी और नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, वे मजदूरी करके परिवार चलाते हैं। उन्होंने कहा कि मकान हटाए गए तो बच्चों और बुजुर्गों समेत पूरे परिवार को खुले में रहना पड़ेगा। उन्होंने सवाल किया कि कई पीढ़ियों से गांव में रहने के बावजूद उन्हें अब अतिक्रमणकारी बताकर मकान खाली करने का नोटिस क्यों दिया गया। नोटिस से परेशान ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और क्षेत्रीय विधायक बृजेश कुमार रावत से हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और मकानों को बचाने के लिए कदम उठाने की अपील की। ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि भविष्य में वे ऐसे जनप्रतिनिधि को चुनने से बचेंगे, जो जनता के हितों के बजाय निजी स्वार्थ को प्राथमिकता दे। फिलहाल करीब 40 परिवार नोटिस मिलने के बाद अपने घरों को बचाने के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से न्याय की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर होकर चलेंगी दो और स्पेशल ट्रेन:बिहार, दिल्ली और पंजाब जाने वालों को राहत
    Next Article
    महराजगंज में दो बाइकों की टक्कर में 2 की मौत:पति-पत्नी समेत 4 लोग सड़क पर गिरे; महिला गंभीर हालत में गोरखपुर रेफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment