Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में अंबेडकर जयंती पर निकली भव्य भीम शोभायात्रा:ढोल-बाजे पर जमकर झूमे सैकड़ों लोगों ने लिया हिस्सा, DM-SP ने दी श्रद्धांजलि

    3 hours ago

    1

    0

    उन्नाव में मंगलवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर भव्य भीम शोभायात्रा निकाली गई। इस यात्रा में जिले भर से सैकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे पूरा शहर उत्सव के रंग में रंग गया। जगह-जगह आकर्षक स्वागत द्वार बनाए गए और पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। शोभायात्रा की शुरुआत बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। इस अवसर पर जिलाधिकारी गौरांग राठी और पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। दोनों अधिकारियों ने बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करने और समाज में समरसता बनाए रखने का संदेश दिया। यात्रा में शामिल झांकियों ने बाबा साहेब के जीवन, उनके संघर्ष, संविधान निर्माण में उनके योगदान और सामाजिक सुधारों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और झांकियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमते युवाओं, हाथों में झंडे और पोस्टर लिए लोगों तथा “जय भीम” और “बाबा साहेब अमर रहें” के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए विभिन्न इलाकों में पहुंची, जहां स्थानीय लोगों ने पानी, शरबत और अन्य व्यवस्थाओं के साथ प्रतिभागियों का स्वागत किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रही। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की सतत निगरानी में कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। जिलाधिकारी गौरांग राठी ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहेब केवल संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि महान समाज सुधारक भी थे। उन्होंने जीवन भर समानता, शिक्षा और न्याय के लिए संघर्ष किया, जो आज भी समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है। पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने कहा कि समाज में एकता, भाईचारा और समानता बनाए रखने के लिए बाबा साहेब के विचार अत्यंत प्रासंगिक हैं। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हुए। जगह-जगह युवा सेल्फी लेते नजर आए, वहीं बच्चों में भी खासा उत्साह देखा गया। पूरे कार्यक्रम में सामाजिक समरसता और एकजुटता का संदेश प्रमुख रूप से दिखाई दिया। इसी क्रम में अग्निशमन तथा आपात सेवा, उन्नाव द्वारा भी विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    करनाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत:मायका पक्ष ने लगाए हत्या के आरोप,ससुराल बोला-दौरे पड़ने से बिगड़ी तबीयत
    Next Article
    घर की दीवार में नकब लगाकर 3 लाख की चोरी:सीतापुर में परिवार सोता रहा, जेवर-नगदी लेकर चोर फरार, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment