Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में अपहरण के बाद किसान की पीट-पीटकर हत्या:शव फेंककर आरोपी भागे, FIR दर्ज; पार्टी में हुआ था विवाद

    1 hour ago

    1

    0

    उन्नाव में अपहरण के बाद एक किसान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने शव को माखी थाना क्षेत्र के सिंधूपुर किनारे फेंक दिया। मामला गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के बसधना गांव में एक पार्टी के दौरान हुए विवाद से जुड़ा है। पुलिस ने शव मिलने के बाद अपहरण और मारपीट का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रविवार शाम बसधना गांव निवासी विपिन के घर पार्टी चल रही थी, जिसमें करीब 50 लोग मौजूद थे। ग्रामीणों के मुताबिक वहां नशेबाजी हो रही थी। इसी दौरान विपिन ने छह राउंड हवाई फायरिंग भी की। जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। इसी बीच गांव के मनोकांत शुक्ला (50), रामजी और महेंद्र का विपिन से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। 3 ग्रामीणों का किया अपहरण विवाद बढ़ने पर विपिन, उसके साथी छोटू सनकी और अन्य लोगों ने तीनों ग्रामीणों की पिटाई कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने तीनों को जबरन उठाकर पीडी नगर स्थित अपने घर ले गए। जहां उनके साथ फिर मारपीट की गई। इस दौरान रामजी और महेंद्र किसी तरह वहां से भागने में सफल हो गए। बंधक बनाकर पीटा, हो गई मौत आरोप है कि मनोकांत शुक्ला को आरोपियों ने बंधक बनाकर रखा और लगातार पीटते रहे। मारपीट इतनी गंभीर थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपियों ने शव को ठिकाने लगाने के लिए सिंधूपुर किनारे फेंक दिया। शव मिलने पर मचा हड़कंप रात में मनोकांत घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। सोमवार दोपहर उनकी पत्नी सुमन शुक्ला की तहरीर पर पुलिस ने विपिन और छोटू सनकी के खिलाफ अपहरण, मारपीट और गाली-गलौज का मुकदमा दर्ज किया। वहीं सोमवार रात सिंधूपुर के पास शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के भाई कमलाकांत शुक्ला ने शव की पहचान मनोकांत शुक्ला के रूप में की। शव मिलने की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी सुमन और बेटे शिवदयाल का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस पर लापरवाही का आरोप परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती तो मनोकांत की जान बच सकती थी। मृतक के भाई कमलाकांत ने बताया कि देर रात जब मनोकांत घर नहीं लौटे तो वह और सुमन शुक्ला हाजीपुर चौकी पहुंचकर पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई। सोमवार सुबह सुमन गंगाघाट कोतवाली पहुंचीं और घटना की जानकारी दी, लेकिन पुलिस ने दोपहर तक कोई कार्रवाई नहीं की। बाद में शाम को मुकदमा दर्ज किया गया। इस मामले को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार कुछ दिन पहले गांव के ही शिवबोध से विपिन का विवाद हुआ था। आरोप है कि इसके बाद विपिन ने शिवबोध की लोहे की गुमटी में ज्वलनशील पदार्थ रखकर धमाका कर दिया था, जिससे गुमटी क्षतिग्रस्त हो गई थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी एयरपोर्ट पर 25 करोड़ का हाइड्रोपोनिक गांजा पकड़ा:थाईलैंड से तस्करी कर लाया गया था, ट्रॉली बैग में छिपाया था; गुजरात के 3 तस्कर गिरफ्तार
    Next Article
    वाराणसी एयरपोर्ट पर टैक्सी चालकों के खिलाफ कार्रवाई:यात्रियों से अभद्रता करने वाले 4 चालक गिरफ्तार, 2 वाहन सीज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment