Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी एयरपोर्ट पर टैक्सी चालकों के खिलाफ कार्रवाई:यात्रियों से अभद्रता करने वाले 4 चालक गिरफ्तार, 2 वाहन सीज

    3 hours ago

    1

    0

    वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्रियों से अभद्रता और जबरन सवारी के लिए दबाव बनाने वाले टैक्सी व ऑटो चालकों के खिलाफ फूलपुर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। सोमवार को पुलिस टीम ने औचक अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले चार चालकों को गिरफ्तार किया और दो वाहनों को जब्त कर लिया। दरअसल, पिछले कुछ समय से एयरपोर्ट के आगमन गेट पर यात्रियों के साथ बदसलूकी की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। यात्री जैसे ही एयरपोर्ट से बाहर आते थे, टैक्सी और ऑटो चालक उन्हें घेर लेते थे। इससे यात्रियों को असुविधा होती थी, और सवारी से मना करने पर चालक अक्सर अभद्र व्यवहार करते थे। इसके अलावा, निर्धारित पार्किंग क्षेत्र के बजाय आगमन लेन में वाहन खड़े करने से यातायात भी बाधित होता था और परिसर में भीड़ बढ़ जाती थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए, डीसीपी गोमती जोन आकाश पटेल ने टैक्सी व ऑटो चालकों के साथ बैठक कर अंतिम चेतावनी दी थी। उन्हें स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि कोई भी चालक अराइवल लेन में यात्रियों को परेशान नहीं करेगा और केवल आवंटित पार्किंग का उपयोग करेगा। इसके बावजूद, व्यवस्था में सुधार न होने और चालकों की मनमानी जारी रहने पर एयरपोर्ट परिसर में चार पुलिसकर्मियों की स्थायी ड्यूटी लगाई गई थी। इसी क्रम में, सोमवार को फूलपुर थाना पुलिस ने अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की। पुलिस ने यात्रियों को घेरने वाले चार चालकों को गिरफ्तार किया और यातायात बाधित करने वाले दो वाहनों को जब्त कर लिया। पुलिस प्रशासन ने सभी टैक्सी और ऑटो यूनियनों को फिर से सख्त हिदायत दी है कि वे केवल निर्धारित पार्किंग क्षेत्र का उपयोग करें। यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार करने वाले किसी भी चालक को बख्शा नहीं जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में अपहरण के बाद किसान की पीट-पीटकर हत्या:शव फेंककर आरोपी भागे, FIR दर्ज; पार्टी में हुआ था विवाद
    Next Article
    ग्राहक को नशीले मोमोज खिलाकर जेवर उड़ाए:कानपुर में दुकानदार गिरफ्तार, कन्नौज से दबोचा; जेल भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment