Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में भतीजे की मारपीट से चाचा की मौत:पारिवारिक विवाद में हुआ हमला, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

    2 hours ago

    1

    0

    उन्नाव के सफीपुर थाना क्षेत्र के मोहीखेड़ा गांव में एक पारिवारिक विवाद के दौरान भतीजे द्वारा की गई मारपीट में चाचा की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, यह घटना बीते सोमवार को हुई थी। गांव निवासी सुरेश (55) पुत्र कल्लू अपने घर पर थे, तभी उनका भतीजा नशे की हालत में वहां पहुंचा। किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। भतीजे ने सुरेश के साथ मारपीट की, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने तुरंत सुरेश को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां उनकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ के एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया। लखनऊ में कई दिनों तक सुरेश का इलाज चला, लेकिन रविवार को उनकी हालत बिगड़ गई और उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। सुरेश की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। मृतक अपने पीछे दो बेटे और चार बेटियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। परिजनों ने घटना की सूचना सफीपुर पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल उन्नाव भेज दिया। मृतक के बेटे ने बताया कि उनके पिता के साथ बेरहमी से मारपीट की गई थी, जिसके कारण उनकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। सफीपुर पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस ने जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहेली के बेटे को नहर में धक्कर देकर मार डाला:सहारनपुर में 42 घंटे बाद नहर से मिला किशोर का शव, प्रॉपर्टी के पैसे मांग रही थी आरोपी, सीसीटीवी से खुला राज
    Next Article
    आगरा में ग्रामीणों ने फिर उखाड़े स्मार्ट मीटर:महिलाएं मीटर लेकर सड़क पर आईं, बोली-रुपए जमा करने पर माइनस में बैलेंस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment