Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में जलभराव से व्यापारी परेशान, सड़क जाम:नाले की सफाई न होने पर बड़ा चौराहा पर प्रदर्शन किया

    7 hours ago

    2

    0

    उन्नाव शहर के बड़ा चौराहा स्थित कचौड़ी गली के पास नाले की सफाई न होने से गंभीर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। रविवार दोपहर नाले का गंदा पानी सड़कों पर भर गया और दुकानों के सामने तक पहुंच गया, जिससे व्यापारियों का कामकाज बुरी तरह प्रभावित हुआ। दुकानदारों का कहना है कि जलभराव के कारण ग्राहक दुकानों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, जिससे उनका व्यापार चौपट हो गया है। समस्या से नाराज व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने बड़ा चौराहा पर बैरियर के पास जाम लगा दिया और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने नाले की तत्काल सफाई कराने और जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की। प्रदर्शन के चलते कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों को समझाकर शांत कराया। पुलिस अधिकारियों ने उनसे बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को मामले से अवगत कराया। इसके बाद जाम खुलवाया गया। व्यापारियों का आरोप है कि नाले की नियमित सफाई नहीं कराई जाती, जिससे हर बरसात या पानी भरने की स्थिति में यही समस्या सामने आती है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे दोबारा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। स्थानीय व्यापारी सुनील गुप्ता ने बताया कि पिछले करीब एक सप्ताह से जलभराव की समस्या है और कई बार शिकायत के बावजूद कोई समाधान नहीं हुआ। व्यापारी अजय द्विवेदी ने कहा कि दुकान के सामने जलभराव होने से ग्राहक नहीं आ रहे हैं और व्यापार चौपट हो रहा है। फिलहाल, प्रशासन की ओर से समस्या के समाधान का आश्वासन दिया गया है, लेकिन व्यापारी जल्द राहत मिलने का इंतजार कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में पासिंग आउट परेड, पुलिस कमिश्नर ने सलामी ली:बोले- 10 से 5 की ड्यूटी नहीं है पुलिस की नौकरी; REEL बनाई तो जाएगी नौकरी
    Next Article
    उन्नाव में भीषण गर्मी, 43 डिग्री तापमान:अस्पताल में बढ़े मरीज, एक बेड पर दो भर्ती, बिजली संकट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment