Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में कारोबारी के इकलौते बेटे का शव मिला:दो दिन पहले कार सहित गिरा था, गाड़ी की तलाश जारी

    1 day ago

    1

    0

    उन्नाव के फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र में गंगा नदी में कार समेत गिरे युवक का शव रविवार सुबह मिला। शव घटनास्थल से करीब 6 किलोमीटर दूर बंदी माता घाट के पास उतराता मिला। मृतक की पहचान सफीपुर निवासी जूता-चप्पल कारोबारी पप्पू गौड़ के इकलौते बेटे तरुष गौड़ के रूप में हुई है। शुक्रवार शाम करीब 7 बजे तरुष अपने चालक विजय शंकर के साथ कार से शिवराजपुर जा रहा था। काली मिट्टी-शिवराजपुर मार्ग पर हिंदूपुर कटान के पास कार अनियंत्रित होकर गंगा नदी में गिर गई। चालक तैरकर बाहर निकल आया, जबकि तरुष लापता हो गया। एसडीआरएफ ने नदी में चलाया था सर्च ऑपरेशन घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने नदी में तलाश शुरू की थी। शनिवार को भी युवक की तलाश की गई, लेकिन उसका पता नहीं चला। रविवार सुबह बंदी माता घाट के पास लोगों ने नदी में शव उतराता देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव अधनग्न अवस्था में मिला था। नदी में गिरी कार का अब तक पता नहीं चल सका है। पिता ने लगाए आरोप, पुलिस कर रही जांच तरुष के पिता पप्पू गौड़ ने घटना को लेकर कुछ आरोप लगाए हैं। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस घटना की परिस्थितियों और कार का पता लगाने के लिए जांच कर रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सभी जरूरतमंदों को इलाज में मिलेगी मदद:जनता दर्शन में CM ने सुनी 150 लोगों की समस्या; समाधान का दिया भरोसा
    Next Article
    सीतापुर में ट्रक की टक्कर से युवक की मौत:जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा, चालक गाड़ी सहित फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment