Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में करंट से युवक की मौत:टेंट उतारते समय चपेट में आया, एक साथी गंभीर रूप से झुलसा

    3 hours ago

    1

    0

    उन्नाव के आसीवन थाना क्षेत्र में टेंट का सामान उतारते समय करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। उसका एक साथी गंभीर रूप से झुलस गया है, जिसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह घटना मंगलवार-बुधवार की मध्य रात्रि करीब 2 बजे हुई। जानकारी के अनुसार, हैदराबाद गांव निवासी ननकू अपने साथी अमृतलाल के साथ पास के एक गांव में टेंट लगाने गया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद दोनों टेंट का सामान उतार रहे थे। इसी दौरान लोहे की पाइप ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार से छू गई, जिससे पाइप में करंट आ गया और दोनों उसकी चपेट में आ गए। करंट लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत दोनों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन ननकू की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। वहीं, उसका साथी अमृतलाल गंभीर रूप से झुलस गया। घटना की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस और परिजनों को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। घायल अमृतलाल को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मंगलवार सुबह करीब 8 बजे पुलिस ने मृतक ननकू के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा, जहां परिजन भी पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि ननकू मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह मामला करंट लगने से हुई दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कोन अस्पताल में डॉक्टरों की कमी, हस्ताक्षर अभियान शुरू:महिला और हड्डी रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति की मांग तेज हुई
    Next Article
    लखनऊ में अविमुक्तेश्वरानंद के कार्यक्रम को अनुमति मिली:LDA स्मारक समिति और पुलिस ने दी 26 शर्तें, उल्लंघन पर परमिशन रद्द होगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment