Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में महाशिवरात्रि शोभायात्रा रूट का ड्रोन से निगरानी होगी:शांतिपूर्ण आयोजन के लिए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था जांची

    6 hours ago

    1

    0

    उन्नाव में आगामी महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। शनिवार को एसपी उन्नाव के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी नगर विनी सिंह और प्रभारी निरीक्षक चंद्रकान्त मिश्र ने कोतवाली सदर क्षेत्र से निकलने वाली शोभायात्रा के निर्धारित मार्ग का ड्रोन कैमरे से विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कोतवाली सदर क्षेत्रांतर्गत आने वाले प्रमुख मार्गों, मिश्रित आबादी वाले इलाकों, संवेदनशील स्थानों और मुख्य चौराहों का बारीकी से अवलोकन किया गया। ड्रोन कैमरे की मदद से शोभायात्रा मार्ग की भौगोलिक स्थिति, यातायात व्यवस्था, संभावित अवरोधक बिंदुओं तथा सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थलों का परीक्षण किया गया। मौके पर मौजूद पुलिस बल को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो। क्षेत्राधिकारी नगर विनी सिंह ने बताया कि महाशिवरात्रि जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं, इसलिए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। उन्होंने कहा कि ड्रोन सर्विलांस के माध्यम से पूरे रूट की निगरानी की जाएगी और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। प्रभारी निरीक्षक चंद्रकान्त मिश्र के नेतृत्व में कोतवाली सदर पुलिस ने शोभायात्रा मार्ग में पड़ने वाले क्षेत्रों के स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और आयोजन समितियों से संवाद स्थापित किया। सभी से शांति और सहयोग बनाए रखने की अपील की गई। आयोजकों को ध्वनि विस्तारक यंत्रों के निर्धारित मानकों का पालन करने, तय मार्ग और समय का अनुपालन करने तथा अफवाहों से दूर रहने के निर्देश दिए गए। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि रविवार को शोभायात्रा के दौरान भी ड्रोन कैमरे से सतत निगरानी की जाएगी। इसके साथ ही पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा और संवेदनशील स्थलों पर विशेष चौकसी बरती जाएगी, ताकि पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, एक की मौत:सण्डीला मार्ग पर हादसा, दो अन्य गंभीर घायल
    Next Article
    उरई जेल में कैदी ने गमछे से लगाई फांसी:पॉक्सो और रेप मामले में विचाराधीन था, इलाज के दौरान मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment