Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में मजदूर का शव फंदे से लटका मिला:पारिवारिक कलह में दी जान, घर वालों ने दरवाजा तोड़कर निकाला शव

    5 hours ago

    1

    0

    उन्नाव के दही थाना क्षेत्र में 35 वर्षीय मजदूर लल्लन का शव उनके घर के अंदर फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या का मामला मान रही है, हालांकि सभी पहलुओं की जांच जारी है। मृतक की पहचान भुटवल निवासी लल्लन (35) पुत्र रमेश के रूप में हुई है। वह एक निजी कंपनी में मजदूरी करते थे और अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। लल्लन की शादी लगभग 15 साल पहले गोमती से हुई थी। उनके पांच बच्चे हैं, जिनमें तीन बेटे और दो बेटियां शामिल हैं। परिजनों के अनुसार, लल्लन और उनकी पत्नी के बीच पिछले कुछ दिनों से घरेलू बातों को लेकर विवाद चल रहा था। घटना के दिन लल्लन घर पर अकेले थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य किसी काम से बाहर गए हुए थे। जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो परिजनों को संदेह हुआ। दरवाजा तोड़ने पर लल्लन का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। बताया गया है कि लल्लन अपने भाई-बहनों में सबसे बड़े थे और परिवार की कई जिम्मेदारियां उनके कंधों पर थीं। पुलिस फिलहाल मामले की गहनता से जांच कर रही है और सभी संभावित कारणों पर गौर कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मत्स्य विभाग, बिलखी समिति में धांधली:महोबा में निषाद पार्टी का प्रदर्शन, अधिकारियों के निलंबन की मांग
    Next Article
    हाईस्कूल इंग्लिश पेपर में दो 'मुन्ना भाई' पकड़े:मलावन केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, दूसरे के नाम पर परीक्षा दे रहे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment