Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में नदी से मिला किसान का शव:परिजनों के हंगामे के बाद पांच पर हत्या का केस दर्ज, आज होगा अंतिम संस्कार

    9 hours ago

    1

    0

    उन्नाव के अचलगंज थाना क्षेत्र में नदी से मिले किसान के शव का गुरुवार को पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों ने हत्या का मुकदमा दर्ज किए बिना शव लेने से इनकार कर दिया और पोस्टमार्टम हाउस पर हंगामा किया। पुलिस ने मृतक के बेटे की तहरीर पर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की, जिसके बाद परिजन शव लेकर गांव लौटे। हालांकि, अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। यह मामला हड़हा गांव का है, जहां 55 वर्षीय नन्हे सोनकर का शव मौराही नदी में उतराता मिला था। शव पंपिंग सेट से करीब 200 मीटर दूर गांव निवासी लाला के खेत के किनारे से बरामद हुआ। शव पर चोट और जलने के निशान पाए जाने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। मृतक के बेटे राम रतन की तहरीर पर पुलिस ने हड़हा निवासी संदीप मिश्र, उनके पिता विनोद मिश्र उर्फ पप्पू, समिति द्विवेदी और मुन्ना लोधी समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। तहरीर में पुरानी रंजिश का जिक्र करते हुए बताया गया है कि चार-पांच दिन पहले भी आरोपियों और मृतक के बीच गाली-गलौज और विवाद हुआ था। पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल द्वारा वीडियोग्राफी के बीच किया गया। पैनल में पुरवा सीएचसी के डॉ. उमेंद्र कुमार सिंह और डॉ. तपन गुप्ता शामिल थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, जिसके बाद डॉक्टरों ने विसरा और हृदय सुरक्षित कर जांच के लिए भेज दिया है। प्राथमिक तौर पर शरीर के कंधे और अन्य हिस्सों पर छिलने के निशान मिले हैं। पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गांव में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। आरोपी पक्ष के लोग गांव से फरार बताए जा रहे हैं। किसान का अंतिम संस्कार शुक्रवार को किया जाएगा। मामले को लेकर गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखीमपुर में पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ:खेत में काम कर रहे तीन लोगों पर हमला कर चुका था
    Next Article
    बदायूं में मौसमी बीमारियों के मरीज बढ़े:बदलते मौसम से सर्दी, बुखार और जकड़न के मामले अधिक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment