Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में पुलिस टीम पर पथराव का मामला:सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त, 9 नामजद समेत 20 अज्ञात पर केस दर्ज

    2 hours ago

    1

    0

    उन्नाव के अचलगंज थाना क्षेत्र के हडहा कस्बे में शराब पीकर हंगामा कर रहे एक युवक को समझाने पहुंची पुलिस टीम पर भीड़ ने पथराव कर दिया। इस घटना में एक सरकारी वाहन का शीशा टूट गया और उसका चालक घायल हो गया। पुलिस ने इस मामले में कई नामजद सहित लगभग 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, बुधवार शाम करीब 5:30 बजे बीट नंबर-02 के प्रभारी उपनिरीक्षक योगेश को सूचना मिली थी। उन्हें बताया गया कि हडहा कस्बा निवासी अंकित पुत्र रामप्रसाद शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहा है और इलाके में हंगामा कर रहा है। सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक योगेश अपनी क्लस्टर मोबाइल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम में कांस्टेबल विवेक मौर्य और कांस्टेबल अर्चित कुमार भी शामिल थे। पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची, तो अंकित शराब के नशे में लोगों को गालियां दे रहा था। पुलिस ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन इसी दौरान वहां मौजूद सुनील पुत्र बाबू, विकास पुत्र लट्ठ सोनकर, मनोज पुत्र लट्ठ सोनकर, राजू पुत्र सुनील, गोलू पुत्र रामबाबू, कुलदीप पुत्र शेखर, कल्लू पुत्र ललई और गोरे पुत्र ललई सहित अन्य लोगों ने पुलिस से बहस शुरू कर दी। आरोप है कि इन लोगों के साथ 15 से 20 अज्ञात लोग और कुछ महिलाएं भी मौजूद थीं। बताया गया कि भीड़ में मौजूद सभी लोग उत्तेजित हो गए और पुलिस से गाली-गलौज करने लगे। उन्होंने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। स्थिति बिगड़ती देख उपनिरीक्षक ने तुरंत थाने को सूचना दी, जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर भेजा गया। भीड़ ने उग्र होकर पुलिस टीम पर ईंट-पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। इस पथराव में सरकारी वाहन का पिछला शीशा टूट गया और वाहन चालक आनंद कुमार तिवारी घायल हो गए। काफी समझाने-बुझाने और अतिरिक्त पुलिस बल के पहुंचने के बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया और भीड़ को शांत कराया गया। थाना अचलगंज पुलिस ने इस मामले में नामजद आरोपियों समेत लगभग 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, पथराव और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपियों की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई करने में जुटी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कासगंज में दो पक्षों में मारपीट, दो भाई घायल:एक को ब्लेड से मारा, दूसरे का सिर फटा, कई हिरासत में
    Next Article
    हाथ पकड़ने से कोई मर्द नहीं बन जाता, साथ हैं तो क्या सिर्फ बिस्तर के लिये? मिस्ट्री मैन संग इश्क की अफवाह पर भड़कीं 'वड़ा पाव गर्ल', बता दिया सच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment