Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण का आरोप:बजरंग दल ने सिटी मजिस्ट्रेट से कार्रवाई की मांग की

    9 hours ago

    1

    0

    उन्नाव में बजरंग दल ने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप लगाया है। संगठन के जिलाध्यक्ष आकाश ने मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर बांगरमऊ तहसील के शादीपुर गांव में ग्राम पंचायत की भूमि पर अवैध रूप से मदरसा और मजार/मस्जिद के निर्माण का दावा किया। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि शादीपुर गांव में लगभग 5 से 7 वर्ष पहले ग्राम पंचायत की करीब तीन बीघा सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर मदरसा और मजार/मस्जिद का निर्माण किया गया है। संगठन का दावा है कि इससे सरकारी भूमि पर स्थायी अतिक्रमण हो गया है। बजरंग दल ने यह भी उल्लेख किया है कि कथित अवैध स्थल पर लाउडस्पीकर के माध्यम से धार्मिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। संगठन ने प्रशासन से राजस्व अभिलेखों के आधार पर मामले की जांच कराने और अवैध कब्जा हटाने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि सार्वजनिक एवं ग्राम पंचायत की भूमि पर अनधिकृत कब्जा और निर्माण विधि विरुद्ध है। बजरंग दल ने सर्वोच्च न्यायालय एवं शासनादेशों के अनुरूप सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने, आवश्यक होने पर बुलडोजर कार्रवाई करने और भूमि का सीमांकन राजस्व विभाग द्वारा कराने की मांग की है। साथ ही, अभिलेखों की जांच के आधार पर वस्तुस्थिति स्पष्ट करने को कहा गया है। संगठन ने अनुरोध किया है कि यदि अवैध निर्माण की पुष्टि होती है, तो विधिसम्मत प्रक्रिया अपनाते हुए उसे हटाया जाए। भविष्य में दोबारा अतिक्रमण न हो, इसके लिए प्रशासनिक और पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा दोषियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की भी मांग की गई है। ज्ञापन में इस मामले को जनहित और विधि-व्यवस्था से जुड़ा बताते हुए निष्पक्ष और शीघ्र जांच की आवश्यकता पर जोर दिया गया है। संगठन पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन द्वारा उचित कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलनात्मक कदम उठाने को बाध्य होंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुनकरों के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात की:सर्वे के संबंध में विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने की मांग
    Next Article
    फिरोजाबाद में प्रसव के दौरान महिला की मौत:परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया, जांच की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment