Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुनकरों के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात की:सर्वे के संबंध में विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने की मांग

    11 hours ago

    1

    0

    मऊ जनपद के बुनकरों के एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व राज्यसभा सांसद सालिम अंसारी के नेतृत्व में जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र से मुलाकात की। यह मुलाकात जनपद में चल रहे बुनकरों के सत्यापन (सर्वे) के संबंध में विस्तृत जानकारी मांगने के लिए हुई। प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को बताया कि वर्तमान सर्वे को लेकर बुनकरों में भ्रम और गहरी चिंता है। उनके सामने पहले से ही आजीविका का संकट है, और इस सर्वे से उनमें ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है। प्रतिनिधियों ने कहा कि बुनकर समुदाय पहले से ही आर्थिक तंगी, बढ़ती बिजली दरों, महंगे कच्चे माल (धागा) और रोजगार के कम होते अवसरों से जूझ रहा है। ऐसे में सत्यापन प्रक्रिया को पारदर्शी और स्पष्ट तरीके से संचालित करना आवश्यक है, ताकि कोई भी वास्तविक बुनकर सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न हो। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सहायक निदेशक उद्योग (ADI) मऊ के माध्यम से शीघ्र ही सभी बुनकर प्रतिनिधियों की एक बैठक बुलाई जाएगी। इस बैठक में अधिकारी स्वयं सरकार की मंशा और गाइडलाइन की पूरी जानकारी उपलब्ध कराएंगे, जिससे हर प्रकार की गलतफहमी को दूर किया जा सके। इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष तय्यब पालकी, कांग्रेस नेता खालिद अंसारी, बुनकर वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष इक़बाल अहमद अंसारी, नगर अध्यक्ष कांग्रेस सलमान जमशेद, मोहम्मद सालिम और मसूद अख्तर सहित अनेक बुनकर प्रतिनिधि मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन की इस पहल से बुनकरों की समस्याओं के समाधान और उन्हें भविष्य में सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने की उम्मीद जताई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाबा घुइसरनाथ धाम में 31वां राष्ट्रीय एकता महोत्सव संपन्न:रितेश-आस्था ने बांधा समां, तीन दिवसीय महोत्सव की शाम यादगार बनी; देखें, 14 तस्वीरें...
    Next Article
    उन्नाव में सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण का आरोप:बजरंग दल ने सिटी मजिस्ट्रेट से कार्रवाई की मांग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment