Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को रौंदा:हादसे में युवक की मौत, लुधियाना जाने की थी तैयारी

    2 hours ago

    1

    0

    उन्नाव में रविवार को एक सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक सुमित कुमार की मौत हो गई। सुमित सिकंदरपुर करण निवासी श्री पाल का पुत्र था। यह घटना अचलगंज थाना क्षेत्र के बदरका के पास नेशनल हाईवे पर बने अंडरपास के नीचे हुई। टक्कर मारने वाली कार में नंबर प्लेट नहीं थी। सुमित कुमार लुधियाना में एक होटल में खाना बनाने का काम करता था। वह कुछ दिन पहले ही अपने घर सिकंदरपुर करण आया हुआ था। परिजनों ने बताया कि उसकी 10 तारीख को वापस लुधियाना जाने की टिकट पहले से बुक थी। रविवार दोपहर वह किसी काम से बाइक से उन्नाव की ओर जा रहा था। दोपहर करीब 1 बजे, जब वह बदरका के पास अंडरपास से गुजर रहा था, तभी एक तेज रफ्तार टाटा सफारी कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सुमित गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी और घायल सुमित को अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुमित के निधन की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजन बदहवास हालत में अस्पताल पहुंचे। बताया गया कि सुमित परिवार का एकमात्र सहारा था और कम उम्र में ही बाहर जाकर परिवार की आर्थिक मदद कर रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद टाटा सफारी का चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में शादी में फायरिंग के दो आरोपी गिरफ्तार:बाइक हटाने को लेकर विवाद हुआ था, कोर्ट ने जेल भेजा
    Next Article
    झांसी में बेटी को जन्म देकर मां की मौत:14 महीने पहले हुई थी शादी, भाई का आरोप- ठीक से इलाज नहीं कराया गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment