Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में शादी में फायरिंग के दो आरोपी गिरफ्तार:बाइक हटाने को लेकर विवाद हुआ था, कोर्ट ने जेल भेजा

    2 hours ago

    1

    0

    संभल में शादी समारोह के दौरान हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मोटरसाइकिल हटाने को लेकर हुए विवाद के बाद यह घटना हुई थी। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। यह घटना 26 अप्रैल को चंदौसी तहसील के बहजोई थाना क्षेत्र के तेली वाला रोड स्थित नवीन पुलिस लाइन के निकट एक फार्म हाउस में हुई थी। बारात के दौरान नरेंद्र (पुत्र राधेश्याम, निवासी बहादुरपुर सारी), रजनेश (पुत्र जबर सिंह, निवासी किरारी) और विकास (पुत्र देवेंद्र, निवासी बरखेड़ा) के बीच बाइक हटाने को लेकर झगड़ा हो गया था। विवाद बढ़ने पर विकास और रजनेश पर मारपीट करने और जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने का आरोप लगा। शिकायतकर्ता नरेंद्र ने पुलिस को बताया कि यह हमला उसकी तहेरी भांजी सविता के विवाह समारोह के दौरान हुआ था। नरेंद्र की शिकायत के आधार पर, पुलिस ने 27 अप्रैल को विकास और रजनेश के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 3(5), 115(2), 351(3), 352, 109(1) और शस्त्र अधिनियम की धारा 3/25/27 के तहत रिपोर्ट दर्ज की थी। बहजोई थाना प्रभारी राजीव कुमार मलिक ने बताया कि विकास और रजनेश विवाह समारोह में मारपीट और फायरिंग के मामले में फरार चल रहे थे। उन्हें आज आनंदपुर चौराहे से गिरफ्तार किया गया। न्यायालय में पेशी के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर देहात में भाजपा जिला कार्यसमिति बैठक में निर्णय:पखवाड़े में पदाधिकारियों की बैठक अनिवार्य
    Next Article
    उन्नाव में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को रौंदा:हादसे में युवक की मौत, लुधियाना जाने की थी तैयारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment