Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में तेज रफ्तार ट्रक ने किसान को रौंदा, मौत:खेत से साइकिल से लौट रहे थे, पहिया किसान के ऊपर से निकला

    13 hours ago

    1

    0

    उन्नाव के पुरवा कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार रात करीब 8 बजे तेज रफ्तार चेचिस ने साइकिल सवार किसान को टक्कर मार दी। हादसा तौरा-जोगा सराय मार्ग स्थित चौराहे के पास हुआ। टक्कर के बाद चेचिस का पहिया किसान के सिर के ऊपर से निकल गया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। खेत से घर लौट रहे थे किसान मऊ गांव निवासी 65 वर्षीय भैरव रोज की तरह गुरुवार शाम साइकिल से खेत गए थे। रात करीब 8 बजे काम खत्म करने के बाद वह साइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान तौरा-जोगा सराय चौराहे के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार चेचिस ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही भैरव सड़क पर गिर गए। इसी दौरान चेचिस का पिछला पहिया उनके सिर के ऊपर से निकल गया। गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने चालक को पकड़ा हादसे के बाद चालक चेचिस लेकर भागने लगा। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए उसका पीछा किया और कुछ दूरी पर चालक को पकड़ लिया। सूचना पर पुरवा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेने के साथ चेचिस को भी कब्जे में ले लिया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। थाना प्रभारी भुवन सिंह मौर्य ने बताया कि परिजनों की तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिवार में मचा कोहराम मृतक के बेटे सुनील ने बताया कि उनके पिता रोज शाम खेत जाते थे। गुरुवार रात भी वह खेत से लौट रहे थे। सुनील के मुताबिक, सड़क पर दो चेचिस तेज रफ्तार में जा रही थीं। आगे चल रही चेचिस ने उनके पिता की साइकिल में टक्कर मार दी। भैरव की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी कमला, बेटे सुनील, महेंद्र, कंधई और बेटी सोनी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार, भैरव ही खेती का काम संभालते थे। उनकी मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    25 दिन बाद भाकियू का आलू किसानों का धरना स्थगित:हाथरस में राकेश टिकैत ने 21 सितंबर को सभी जिलों में ज्ञापन देने का किया ऐलान
    Next Article
    जैविक पिता अपने नाजायज़ बेटे को गोद ले सकता है:हिंदू दत्तक ग्रहण और भरण-पोषण अधिनियम' के तहत हाईकोर्ट का फैसला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment