Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में दंपती से लूट का मामला:पुलिस को CCTV में संदिग्ध दिखे, गिरफ्तारी के लिए कई जगहों पर दबिश दी

    3 hours ago

    1

    0

    उन्नाव में पुरवा-मौरावां मार्ग पर बीते बुधवार रात एक दंपती से लूट की वारदात सामने आई थी, शादी समारोह में जा रहे बाइक सवार दंपती से अज्ञात बदमाश ने लाखों रुपये के जेवर और नकदी से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गया। एसएसपी जयप्रकाश सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम ने कई जगहों पर दबिश दी है दावा है कि घटना का जल्द ही अनावरण होगा। जानकारी के अनुसार, पुरवा कोतवाली क्षेत्र के भूपतिपुर गांव निवासी महेश अपनी पत्नी रेनू और दो बच्चों के साथ बाइक से मौरावां थाना क्षेत्र के लच्छीखेड़ा गांव जा रहे थे। पुरवा थाना क्षेत्र के बनिगांव के पास पीछे से आए तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने रेनू के हाथ से बैग झपट लिया। घटना इतनी अचानक हुई कि दंपती संभल भी नहीं पाए और आरोपी मौरावां की दिशा में भाग निकला। पीड़िता रेनू के मुताबिक, बैग में शादी में पहनने के लिए रखा सोने का हार, झुमकी, चांदी की बाल चोटी, हाफ पेटी, एक जोड़ी पायल और एक हजार रुपये नकद थे। लूटे गए जेवरातों की अनुमानित कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई। मौके पर सीओ पुरवा तेज बहादुर सिंह और कोतवाल अमरनाथ यादव पुलिस बल के साथ पहुंचे थे घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी जय प्रकाश सिंह और एएसपी अखिलेश सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया था। पुलिस ने घटनास्थल से करीब 150 मीटर दूर स्थित एक पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया है। पुलिस उसकी पहचान करने में जुटी है और शुक्रवार को संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी की गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महराजगंज में श्याम मंदिर से निकली निशान शोभायात्रा:भक्तिमय माहौल में जयघोष से गूंजा पूरा शहर, प्रशासन अलर्ट रहा
    Next Article
    600 रुपये मानदेय पर सवाल, आशा कार्यकर्ताओं का दर्द:मैनपुरी में मजदूर संघ का हुंकार, “समान काम समान वेतन” की गूंज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment