Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में दरोगा भर्ती परीक्षा:8 केंद्रों पर 9600 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, चेकिंग के बाद दिया गया प्रवेश, ड्रोन से निगरानी

    6 hours ago

    1

    0

    उन्नाव में उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा आज शनिवार से शुरू हो गई है। जिले के आठ परीक्षा केंद्रों पर शनिवार और रविवार को दो दिनों तक दो पालियों में यह परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें कुल 9600 अभ्यर्थी शामिल होंगे। जिला प्रशासन और पुलिस विभाग परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह अलर्ट मोड में है। प्रशासन द्वारा परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था से लेकर अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया तक हर बिंदु पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सघन जांच की व्यवस्था की गई है, ताकि किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि को रोका जा सके। प्रशासन ने केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ न जुटने देने और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के भी निर्देश दिए हैं। पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने बताया कि परीक्षा को सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक पुलिस बल की तैनाती की गई है। सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा ड्यूटी में पांच क्षेत्राधिकारी (सीओ), आठ थाना प्रभारी, 17 निरीक्षक, 52 महिला निरीक्षक, 133 हेड कांस्टेबल, 80 महिला आरक्षी और 28 होमगार्डों को लगाया गया है। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों के आसपास लगातार पुलिस गश्त भी बढ़ाई गई है, ताकि कानून व्यवस्था पूरी तरह कायम रहे। प्रशासन के अनुसार, परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। कंट्रोल रूम के माध्यम से गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाएगी। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी गौरांग राठी ने केंद्र व्यवस्थापकों को सख्त निर्देश दिए हैं कि परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की जांच, प्रवेश व्यवस्था और परीक्षा की गोपनीयता का विशेष ध्यान रखा जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रावस्ती में 16-17 मार्च को जूनियर खेल प्रतियोगिता:बालक-बालिका वर्ग के खिलाड़ी दिखाएंगे प्रतिभा, मिलेगा आगे बढ़ने का अवसर
    Next Article
    परीक्षा के बाद लापता 6 छात्राएं हरिद्वार से बरामद:बिजनौर की पुलिस स्वाट, सर्विलांस टीम ने तलाश कर वन स्टॉप सेंटर भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment