Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में XUV ने बाइक सवार युवक को रौंदा:लखनऊ से घर लौटते समय हादसा, अगले साल मार्च में होनी थी शादी; चालक फरार

    2 hours ago

    1

    0

    उन्नाव के मौरावां थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक्सयूवी की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा भवानीगंज में लालता प्रसाद स्कूल के पास हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उत्तम कुमार साहू (30) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक वाहन लेकर फरार हो गया। रविवार को परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। उत्तम बीघापुर थाना क्षेत्र के बाबूखेड़ा गांव निवासी दिनेश कुमार साहू के बेटे थे। वह लखनऊ में एफडीसी एमआर के तौर पर काम करते थे। शनिवार शाम वह बाइक से लखनऊ से घर लौट रहे थे। इसी दौरान करीब 7 बजे उनकी बाइक को एक्सयूवी ने टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने वाहन का नंबर यूपी 32 एमएल 4741 बताया है। लखनऊ से घर लौटते समय हुआ हादसा उत्तम शनिवार शाम लखनऊ से बाइक लेकर घर के लिए निकले थे। भवानीगंज में लालता प्रसाद स्कूल के पास पहुंचते ही एक्सयूवी ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। गंभीर चोट लगने से उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिवार के लोग घटनास्थल पहुंचे। कार चालक गाड़ी लेकर भागा परिजनों का आरोप है कि हादसे के बाद एक्सयूवी चालक रुका नहीं और वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। लोगों ने कार का नंबर यूपी 32 एमएल 4741 बताया। उत्तम के कजिन सुरेंद्र ने पुलिस से चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि जानकारी जुटाने पर वाहन के कई ओवरस्पीडिंग चालान होने की बात सामने आई है। अगले साल मार्च में होनी थी शादी उत्तम तीन भाई-बहनों में सबसे छोटे थे। उनके एक बड़ा भाई और एक बहन हैं। परिवार के मुताबिक, अगले साल मार्च में खेरवा गांव में उनकी शादी तय थी। परिवार शादी की तैयारियों को लेकर खुशियां मनाने की तैयारी कर रहा था, लेकिन हादसे की खबर से घर में मातम छा गया। माता-पिता समेत परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम के बाद कार्रवाई में जुटी पुलिस पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। रविवार सुबह से परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचने लगे। पुलिस के मुताबिक, तहरीर और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन और उसके चालक की तलाश के साथ हादसे से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सवाल उठा तो सूची में बढ़ा चिरंजीव चौरसिया का नाम:दो दिन में संशोधित हुई भाजपा की लिस्ट; पूर्व नगर विधायक अब भी बाहर
    Next Article
    प्रयागराज में TGT-PGT अनशन को बुजुर्ग का समर्थन:दिल्ली से आए, 5 अनशनकारी छात्रों के साथ आमरण अनशन पर बैठे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment