Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सवाल उठा तो सूची में बढ़ा चिरंजीव चौरसिया का नाम:दो दिन में संशोधित हुई भाजपा की लिस्ट; पूर्व नगर विधायक अब भी बाहर

    3 hours ago

    1

    0

    भाजपा महानगर अध्यक्ष की ओर से जारी की गई विशेष आमंत्रित कार्यसमिति सदस्यों की सूची संशोधित की गई है। 11 सितंबर को जारी सूची पर सवाल खड़े होने लगे तो महानगर अध्यक्ष ने वरिष्ठ नेता चिरंजीव चौरसिया का नाम भी 18वें नंबर पर शामिल कर लिया है। लेकिन अभी भी पूर्व नगर विधायक एवं वर्तमान राज्य सभा सदस्य डा. राधामोहन दास अग्रवाल का नाम सूची से बाहर है। 11 सितंबर को जारी सूची भी 26 अगस्त को ही तैयार हो गई थी और 13 सितंबर को जारी सूची भी उसी तिथि में तैयार थी। अब इस बात को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं कि एक दिन तैयार सूची दो अलग-अलग दिन क्यों जारी की गई और उसमें अंतर क्यों है? 11 सितंबर शुक्रवार को जारी की गई कार्यसमिति सदस्यों की सूची में 17 नाम शामिल थे। सभी को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया था। इसमें पहला नाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का है। गोरखपुर के तीन नेता पार्टी में प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व निभा रहे हैं, उनके नाम भी इसमें शामिल किए गए हैं। नगर निगम के 3 पूर्व उपसभापतियों के नाम भी शामिल किए गए थे। जानिए क्या सवाल उठाए गए भाजपा नेता सुमित मौर्य ने अपने फेसबुक एकाउंट पर पोस्ट कर सूची को लेकर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने लिखा था कि सूची में चिरंजीव चौरसिया का नाम क्यों नहीं शामिल किया गया है? चिरंजीव पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं और पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य हैं। भाजपा के वह काफी पुराने नेता हैं। लगातार सवाल उठाने के बाद रविवार को एक और सूची जारी की गई, जिसमें 18वें नंबर पर चिरंजीव चौरसिया का नाम जोड़ दिया गया। चिरंजीव चौरसिया ने अपने फेसबुक पर यह सूची पोस्ट करते हुए लिखा है कि महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता ने यह सूची उन्हें रविवार को भेजी है। सूची को एक बार फिर संशोधित किया गया लेकिन इस बार भी डा. राधामोहन दास अग्रवाल का नाम बाहर है। वह भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव भी रहे हैं। गोरखपुर शहर सीट से लगातार 4 बार विधायक चुने गए। अभी भी गोरखपुर में उनकी सक्रियता रहती है। इससे पहले जिले के पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर के लोकार्पण कार्यक्रम में उन्हें आमंत्रित नहीं किया गया था। यह फ्लाईओवर उनके घर के पास से शुरू होता है। अपने मोहल्ले के कार्यक्रम में न बुलाए जाने पर उन्होंने अपना दुख व्यक्त किया था। महानगर कार्यसमिति में बढ़े 13 लोगों के नाम महानगर कार्यसमिति में भी 13 नाम बढ़ाए गए हैं। इनमें कई व्यापारियों को शामिल किया गया है। पहले सूची में कार्यसमिति के 57 सदस्य थे। अब यह संख्या 70 हो गई है। इसमें विनोद दूबे, उमेश श्रीवास्तव, भोला अग्रहरि, मदन अग्रहरि, गणेश वर्मा, दुर्गेश बजाज, रोहित सावंत, अंकित गुप्ता, सोमू निगम, जितेंद्र गौड़, पशुपतिनाथ निगम, अवधेश अग्रहरि, विशाल निषाद के नाम शामिल हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में ज्वैलर्स की दुकान में लगी आग:एसी की आउटडोर यूनिट से उठी लपटें, फायर ब्रिगेड ने एक घंटे में पाया काबू
    Next Article
    उन्नाव में XUV ने बाइक सवार युवक को रौंदा:लखनऊ से घर लौटते समय हादसा, अगले साल मार्च में होनी थी शादी; चालक फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment