Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में युवक का शव फंदे से लटका मिला:परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, फोन आने पर घर से निकला था

    6 hours ago

    1

    0

    उन्नाव के नदौली गांव में मंगलवार सुबह 21 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। दही थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। मृतक की पहचान अनुज (21) पुत्र राम प्यारे के रूप में हुई है। वह नदौली गांव का ही निवासी था और बाहर मजदूरी का काम करता था। बताया जा रहा है कि अनुज करीब एक महीने पहले ही अपने घर लौटा था। परिवार में उसकी पांच बहनें और एक छोटा भाई अरुण है। अनुज बहनों में सबसे छोटा और भाइयों में सबसे बड़ा था। परिजनों के अनुसार, सोमवार रात करीब 10 बजे अनुज के मोबाइल पर किसी का फोन आया था। फोन आने के बाद वह घर से निकल गया। हालांकि, उसका मोबाइल फोन घर पर ही छूट गया था, जिससे यह मामला और भी संदिग्ध हो गया है। अनुज रातभर घर नहीं लौटा। मंगलवार सुबह करीब सात बजे गांव के लोगों ने परिजनों को सूचना दी कि अनुज का शव फांसी पर लटका हुआ मिला है। परिवार में इस खबर से कोहराम मच गया। परिजनों का आरोप है कि अनुज की हत्या कर उसके शव को फांसी पर लटकाया गया है। उनका कहना है कि बिना मोबाइल लिए घर से निकलना और फिर सुबह इस हालत में मिलना कई सवाल खड़े करता है। उन्होंने पुलिस से गहन जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। दही थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल, पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल ऑनर किलिंग में प्रधानपति समेत पांच अन्य आरोपी बने:भाई जा चुका है जेल, पुलिस के नाम पर तीन लाख रुपए मांगे
    Next Article
    तिहाड़जेल में बंद महेश सिंह की उन्नाव कोर्ट में पेशी:पुलिस बल के साथ दिल्ली से लाया गया, कोर्ट के बाहर सख्त पहरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment