Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल ऑनर किलिंग में प्रधानपति समेत पांच अन्य आरोपी बने:भाई जा चुका है जेल, पुलिस के नाम पर तीन लाख रुपए मांगे

    8 hours ago

    1

    0

    संभल में ऑनर किलिंग के एक मामले में पुलिस ने प्रेम प्रसंग के चलते अपनी बहन की हत्या करने वाले भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस हत्याकांड में ग्राम प्रधान पति, लड़की के पिता और भाई सहित पांच अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। यह घटना जनपद संभल के थाना असमोली क्षेत्र के मतवाली पट्टी जग्गू गांव की है। 21 वर्षीय रूपजहां का शुभम सैनी नामक युवक से पिछले एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बात को लेकर 19 फरवरी की शाम रूपजहां के बड़े भाई जाने आलम, गुड्डू और पिता नौशे सहित अन्य परिजनों ने रस्सी से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी। थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया कि जाने आलम को 21 फरवरी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। हत्या के बाद आरोपियों ने रात 9 बजे हत्या की बात कबूल करते हुए परिवार के एक सदस्य को फंसाने की साजिश रची थी। रात 9:55 बजे डायल 112 पर पुलिस को बहन की हत्या की सूचना दी गई। हालांकि, पिता-पुत्र अपनी साजिश में कामयाब नहीं हो पाए। सूचना मिलने पर एएसपी कुलदीप सिंह, असमोली सीओ कुलदीप कुमार और थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। सीओ असमोली कुलदीप कुमार ने बताया कि प्रेमी की मां की शिकायत पर जाने आलम के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पिता नौशे, भाई गुड्डू, प्रधान पति लेखराज पाल, कुलदीप कुमार और बॉबी के नाम सामने आए हैं। इन सभी को आरोपी बनाते हुए आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का दावा है कि इन आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पिता नौशे ने बताया कि प्रधानपति लेखराज ने पुलिस को देने के नाम पर ₹300000 मांगे थे जिसमें हमने डेढ़ लाख रुपए दिए भी हैं। उसने कहा था कि कुछ भी करो पुलिस इस मामले में नहीं बोलेगी। प्रधान पति के द्वारा ही लड़की को हम घर लेकर के आए थे। प्रेमी की मां हरप्यारी की शिकायत पर थाना असमोली पुलिस ने जाने आलम पुत्र नौशे के खिलाफ BNS 103(1) के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज की गई है। मां ने पुलिस को बताया कि मेरा 22 वर्षीय बेटा शुभम गांव की रहने वाली रुपजहां (21 वर्षीय) पुत्री नौशे से 2 महीने पहले किसी को बिना बताए शादी कर ली थी। पिछले एक वर्ष से दोनों प्रेम कर रहे थे, लड़की के भाई ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पिता और ताऊ बोले- लड़की कैरेक्टरलेस थी पिता नौशे एवं ताऊ दुलारे हसन ने कहां की लड़की कैरेक्टरलेस थी और उसकी वजह से हमारी बदनामी हो रही थी लोग तरह-तरह की बात कर रहे थे। बेटे को लड़की की हत्या का कोई प्रस्ताव नहीं है और हमें भी नहीं है ऐसी लड़की का मर जाना ही ठीक है। पिता ने दावा किया की लड़की के बालिक होने की बात पर पुलिस भी फेयर डलवाना चाहती थी लेकिन हम मुसलमान हैं और वह सैनी है शादी कैसे कर देते, बेटे को गुस्सा आ गया और उसने लड़की को मार दिया। 18 फरवरी को मृतक लड़की प्रेमी के साथ थाना असमोली पुलिस के पास पहुंची और बालिग़ घूमने की बात कहते हुए प्रेमी के साथ रहने की बात कही। लड़का लड़की को अपने साथ अमरोहा रिश्तेदारी में ले गया, लेकिन बीती 19 फरवरी को प्रजापति लेखराज, गांव निवासी बॉबी, कुलदीप कुमार के आलावा परिवार के लोग वहां पहुंचे और इज्जत का वास्ता देते हुए लड़की को वापस घर ले आए। काफी समझाया और पिता ने अपनी टोपी भी बेटी के कदमों में रख दी इससे गुस्सा कर बेटी ने मां को लात मार दी, उसी घटनाक्रम से नाराज परिवार ने योजना बनाने के बाद दिन में ही हत्या कर दी। गांव के लोग रात को जब सो गए और सन्नाटा हो गया तो लड़की के शव को घर लाकर चारपाई पर डाल दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    PM मोदी ने X पर पोस्ट कर अनुभव साझा किया:कहा- मेरठ मेट्रो में बच्चों के साथ हुई बातचीत ने इसे यादगार बना दिया
    Next Article
    उन्नाव में युवक का शव फंदे से लटका मिला:परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, फोन आने पर घर से निकला था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment