Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    United Nations Day 24 अक्टूबर: विश्व शांति के लिए हुई थी संयुक्त राष्ट्र की स्थापना

    7 minutes ago

    1

    0

    द्वितीय विश्व युद्ध के बाद दुनिया के बहुत से देशों ने शांति और सद्भावना कायम करने के लिए एक संगठन की स्थापना का विचार रखा और इस दिशा में समन्वित प्रयासों से संयुक्त राष्ट्र की स्थापना का विचार मूर्त रूप ले पाया। संयुक्त राष्ट्र घोषणापत्र तैयार किया गया और इसे 24 अक्टूबर 1945 को लागू किया गया। इस तरह 24 अक्टूबर को प्रतिवर्ष ‘संयुक्त राष्ट्र दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।देश-दुनिया के इतिहास में 24 अक्टूबर की तारीख में दर्ज कुछ प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1605 : अकबर के निधन के बाद शहजादे सलीम ने मुगल सल्तनत की बागडोर संभाली। इतिहास में उन्हें जहांगीर के नाम से जाना जाता है। 1775 : भारत के आखिरी मुगल शासक बहादुर शाह जफर का जन्म।1851 : कलकत्ता (अब कोलकाता) और डायमंड हार्बर के बीच पहली आधिकारिक टेलीग्राफ लाइन की शुरुआत। 1914 : महान स्वतंत्रता सेनानी लक्ष्मी सहगल का जन्म। 1921 : देश के सबसे चर्चित और सम्मानित कार्टूनिस्ट आर के लक्ष्मण का जन्म।‘‘कॉमन मैन’’ के जरिये देश के ज्वलंत मुद्दों को लकीरों ही लकीरों में बेहद व्यंग्यात्मक शैली में पेश करने में लक्ष्मण को महारत हासिल थी। 1945: संयुक्त राष्ट्र की स्थापना। 1954 : महान स्वतंत्रता सेनानी और राजनीतिज्ञ रफी अहमद किदवई का निधन।1984 : भारत की पहली मेट्रो रेल सेवा की शुरुआत। पहली मेट्रो कलकत्ता (कोलकाता) में चलाई गई और बाद में यह राजधानी दिल्ली सहित देश के अन्य शहरों में परिवहन के एक प्रमुख साधन के तौर पर सामने आई। 1997 : केरल में शिक्षण संस्थाओं में रैगिंग पर रोक लगाई गई।बाद में शैक्षणिक संस्थानों में फैली इस बुराई पर देशभर में रोक लगाई गई और इसके खिलाफ बाकायदा अभियान चलाया गया। 2000 : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सीताराम केसरी का निधन। 2003 : ब्रिटेन ने सुपरसोनिक यात्री विमानों को विदाई दी।इस श्रेणी के अंतिम विमान ने हीथ्रो हवाई अड्डे से उड़ान भरी। 2004 : ब्राजील ने अंतरिक्ष में पहला सफल रॉकेट परीक्षण किया। 2013 : सुप्रसिद्ध भारतीय पार्श्व गायक मन्ना डे का निधन।2017 : प्रसिद्ध ठुमरी गायिका गिरिजा देवी का निधन। 2022 : म्यामां में जातीय समूह के समारोह के दौरान सेना के हवाई हमलों में 80 लोगों की मौत। 2024: गाजा में शरणार्थी शिविर पर इजराइल के हमले में 17 लोगों की मौत।
    Click here to Read more
    Prev Article
    DRI ने Hyderabad Airport पर पकड़ी 1.56 करोड़ की विदेशी मुद्रा, दो गिरफ्तार
    Next Article
    पूर्व जज से Digital Arrest कर 2.5 करोड़ ठगने के मामले में Kochi से एक और संदिग्ध धरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment