Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    UP बोर्ड की परीक्षा में हुई लापरवाही तो एक्शन तय:वाराणसी में जिलाधिकारी ने संबंधित अफसरों के साथ की बैठक, 118 केंद्रों पर होगी परीक्षा

    3 hours ago

    1

    0

    UP बोर्ड की परीक्षा के संबंध में आज बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में अफसरों की बैठक हुई। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार झा की अध्यक्षता में हुई बैठक में परीक्षा सकुशल संपन्न कराने को लेकर मंथन हुआ। जिलाधिकारी ने संबंधित अफसरों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि परीक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए यदि लापरवाही होती है तो एक्शन तय है। जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेंद्र प्रताप सिंह ने परीक्षा की तैयारियों के बारे में बारे में पूरी जानकारी दी। दरअसल, जनपद में कुल 118 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जहां 92722 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। बैठक में एडीएम सिटी, क्षेत्रीय सचिव, माध्यमिक शिक्षा परिषद, वाराणसी सहित 08 जोनल मजिस्ट्रेट, 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 117 स्टैट्रिक मजिस्ट्रेट, 117 बाह्य केंद्र व्यवस्थापक एवं 117 आंतरिक केंद्र व्यवस्थापक उपस्थित रहे। सेक्टर मजिस्ट्रेटों एवं जोनल मजिस्ट्रेटों को उनके दायित्वों, निगरानी प्रक्रिया एवं रिपोर्टिंग तंत्र की जानकारी दी गयी। परीक्षा के दौरान संभावित चुनौतियों (जैसे धोखाधड़ी रोकथाम, भीड़ प्रबंधन) पर चर्चा एवं समाधान केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा सामग्री वितरण, उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये। DM बोले, सभी केंद्रों पर एक्टिव रखें CCTV जिलाधिकारी ने समस्त केंद्र व्यवस्थापक एवं बाह्य केंद्र व्यवस्थापक को निर्देशित किया है कि परीक्षा केंद्र के समस्त CCTV कैमरे एवं DVR क्रियाशील रखेंगे। परीक्षा की सुचिता बनाए रखने के लिए अनिवार्य रूप से समस्त परीक्षार्थियों की जांच की जाए। परीक्षा केंद्र के अंदर किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की अनुमति नहीं दी जाएगी। अधिकारियों को परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के लिए अलर्ट रहना होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एपी सेन कॉलेज में ITC मिशन सुनहरा कल:छात्राओं को कौशल प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर दिए
    Next Article
    अहिरवा व कपली में 37 बीघा प्लाटिंग पर चली जेसीबी:KDA की टीम ने पांच लोगों को नोटिस भी दिया, एफआईआर की तैयारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment