Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अहिरवा व कपली में 37 बीघा प्लाटिंग पर चली जेसीबी:KDA की टीम ने पांच लोगों को नोटिस भी दिया, एफआईआर की तैयारी

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) ने बुधवार को शहर के अलग-अलग इलाकों में अवैध प्लाटिंग करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। केडीए प्रवर्तन जोन 4 और जोन 2ए की टीमों ने अहिरवा और कपली गांव सहित कई स्थानों पर कुल 37 बीघा जमीन पर बिना नक्शा स्वीकृत कराए हो रहे अवैध निर्माण और प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया। इसके अलावा पांच अलग अलग स्थानों पर हो रही अवैध प्लाटिंग पर नोटिस भी जारी किया गया है। बाउंड्री, सड़कें व नालियां बनाईं प्रवर्तन जोन 4 के प्रभारी अधिकारी अतुल कुमार राय के नेतृत्व में अहिरवा में यह कार्रवाई की गई। यहां दो अलग-अलग स्थानों पर कुल 30 बीघा जमीन पर बुलडोजर चला। अधिकारियों ने बताया कि एक स्थान पर 20 बीघा और दूसरे स्थान पर 10 बीघा जमीन पर अनाधिकृत रूप से प्लाटिंग कर बाउंड्री, सड़कें और नालियां बनाई जा रही थीं। टीम ने जेसीबी की मदद से इन ढांचों को जमींदोज कर दिया। इस अभियान में अवर अभियंता अटल चतुर्वेदी, सुपरवाइजर और प्रवर्तन दल के अन्य कर्मचारी शामिल रहे। कपली में भी हो रही अवैध प्लाटिंग वहीं, केडीए प्रवर्तन जोन 2ए ने कपली गांव में सात बीघा जमीन पर की जा रही अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वहां विकसित किए जा रहे ढांचे को ध्वस्त कराया। टीम ने कपली व बारासिरोही क्षेत्र में पांच अलग-अलग स्थानों पर चल रही अनधिकृत प्लाटिंग का खुलासा करते हुए वहां नोटिस चस्पा किए। नक्शा पास नहीं कराया तो होगी एफआईआर केडीए की ओर से जारी प्रेस रिलीज में बताया गया कि ये सभी कार्रवाइयां बिना मानचित्र स्वीकृति के अवैध रूप से प्लाटिंग करने वालों के खिलाफ की गई हैं। कहा कि नक्शा पास कराए बिना प्लाटिंग करने वालों पर मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही आर्थिक दंड की भी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    UP बोर्ड की परीक्षा में हुई लापरवाही तो एक्शन तय:वाराणसी में जिलाधिकारी ने संबंधित अफसरों के साथ की बैठक, 118 केंद्रों पर होगी परीक्षा
    Next Article
    AC कोच से रिटायर्ड रेलवे अफसर की अटैची चोरी:टीटीई पर अनधिकृत यात्री को बर्थ देने का आरोप, चौरी-चौरा एक्सप्रेस में घटना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment