Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    UP बोर्ड परीक्षा 2026 18 फरवरी से 12 मार्च तक:8033 केंद्रों में 52 लाख से ज्यादा छात्र छात्राएं देंगे एग्जाम, पहला पेपर हिंदी

    18 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं की समय-सारणी घोषित कर दी है। इस बार बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 से शुरू होकर 12 मार्च 2026 तक चलेंगी। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए दोनों ही कक्षाओं का पहला पेपर हिन्दी विषय का रखा गया है। परीक्षा का शेड्यूल और समय यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने जानकारी दी कि हाईस्कूल की परीक्षाएं 15 कार्य दिवसों में और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 14 कार्य दिवसों में पूरी कराई जाएंगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। 1- प्रथम पाली: सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक। 2- द्वितीय पाली: दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक परीक्षार्थियों की संख्या में भारी गिरावट इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में कुल 52,30,297 परीक्षार्थी शामिल होंगे। चौंकाने वाली बात यह है कि पिछले साल (2025) की तुलना में इस बार परीक्षार्थियों की संख्या में 2,06,877 की कमी आई है। इस बार हाईस्कूल में कुल 27,50,945 परीक्षार्थी जिसमें 14,38,682 छात्र और 13,12,263 छात्राएं शामिल है। इंटरमीडिएट में कुल 24,79,352 परीक्षार्थी हैं,जिसमें 13,03,012 छात्र और 11,76,340 छात्राएं शामिल है। इन आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि जहां हाईस्कूल में परीक्षार्थियों की संख्या में 18,780 की मामूली बढ़ोतरी हुई है, वहीं इंटरमीडिएट में 2,25,657 परीक्षार्थी कम हुए हैं। कम होंगे परीक्षा केंद्र छात्रों की संख्या घटने का सीधा असर परीक्षा केंद्रों पर पड़ेगा। यूपी बोर्ड के मानकों के अनुसार, एक केंद्र पर औसतन 500 से 1000 छात्र आवंटित होते हैं। इस लिहाज से इस बार प्रदेश भर में 200 से अधिक परीक्षा केंद्र कम होने की संभावना है। ज्ञात हो कि 2025 में 8,140 केंद्र बनाए गए थे, जबकि 2024 में इनकी संख्या 8,265 थी। इस बार 8033 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा कराई जायेगी। नकल पर रहेगी कड़ी नजर बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने स्पष्ट किया कि बोर्ड का मुख्य लक्ष्य नकलविहीन, निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा संपन्न कराना है। इसके लिए बोर्ड मुख्यालय ने तैयारियां तेज कर दी हैं और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। परीक्षा केंद्रों के बाहर सादी वर्दी वाले जवान तैनात किए जाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमरोहा डीएम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया:ओपीडी, दवा वितरण और मरीजों से बातचीत कर व्यवस्थाएं परखीं
    Next Article
    कानपुर को जेके समूह की सौगात:सांसद रमेश अवस्थी की सलाह पर एमडी राघवपत ने दी 2 एंबुलेंस, बोले- गोल्डन आवर में बचेगा जीवन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment