Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमरोहा डीएम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया:ओपीडी, दवा वितरण और मरीजों से बातचीत कर व्यवस्थाएं परखीं

    17 hours ago

    1

    0

    अमरोहा की जिलाधिकारी (डीएम) निधि गुप्ता ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अमरोहा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. योगेंद्र सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। डीएम ने अस्पताल परिसर में पैदल घूमकर विभिन्न विभागों का जायजा लिया। उन्होंने ओपीडी, दवा वितरण कक्ष, एक्स-रे कक्ष, लैब कक्ष, लेबर रूम, एनबीएसयू, आईपीडी, फार्मेसी, टीबी यूनिट, एनसीडी कक्ष, ड्रेसिंग कक्ष, पीएनसी कक्ष, प्रेरणा दीदी कैंटीन, पैथोलॉजी लैब, पुरुष व महिला वार्ड, इंजेक्शन कक्ष, आयुष्मान भारत योजना कक्ष और इमरजेंसी सेवाओं का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने कोल्ड चेन व्यवस्था भी जांची। निरीक्षण के दौरान, डीएम ने भर्ती मरीजों और प्रसूताओं से बातचीत कर उनकी स्थिति जानी। उन्होंने मरीजों से पूछा कि क्या डॉक्टर नियमित रूप से बैठते हैं और क्या उन्हें बाहर से दवाएं तो नहीं लिखवाई जाती हैं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि मरीजों की जांच रिपोर्ट और लैब टेस्ट को उनकी आभा आईडी से लिंक किया जाए। संस्थागत प्रसवों की समीक्षा करते हुए उन्होंने इनकी संख्या बढ़ाने पर विशेष जोर दिया और चिकित्सा अधीक्षक को स्टाफ नर्स-वार डिलीवरी की निगरानी करने का निर्देश दिया। एक्स-रे कक्ष के संबंध में उन्होंने मास्क की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ऑपरेशन थिएटर के निरीक्षण के दौरान, उन्होंने सीएमओ को ऑपरेशन थिएटर में डॉक्टरों की संख्या बढ़ाने के लिए कहा। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति आयुष्मान कार्ड बनवाने से वंचित न रहे। कोल्ड चेन के निरीक्षण में, डीएम ने बिजली जाने पर जनरेटर की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। टीबी यूनिट में, उन्होंने प्रतिदिन होने वाली जांचों की संख्या की जानकारी ली, जिसमें इस माह 28 टीबी मरीज पाए गए। उन्होंने इलाजरत मरीजों की स्थिति और कोर्स पूरा करने वालों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। डीएम ने आशा कार्यकर्ताओं और एएनएम को इस माह होने वाली डिलीवरी के लिए नियमित निगरानी करने, प्रसव से पहले संपर्क स्थापित करने और सरकारी अस्पताल में संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल में मौजूद मरीजों और उनके तीमारदारों से मिलकर उपलब्ध सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन में इंस्पेक्टर अरुण राय की मौत मामला:सिपाही के वकील बोले- मीनाक्षी को बेवजह फंसाया गया, सरकारी वकील की दलील- मौत के समय मौजूद थी
    Next Article
    UP बोर्ड परीक्षा 2026 18 फरवरी से 12 मार्च तक:8033 केंद्रों में 52 लाख से ज्यादा छात्र छात्राएं देंगे एग्जाम, पहला पेपर हिंदी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment