Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    UP बोर्ड परीक्षा का आज अंतिम दिन:वाराणसी केंद्रों पर सख्ती, 18 मार्च से मूल्यांकन शुरू होगा

    4 hours ago

    1

    0

    UP बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा का गुरुवार को अंतिम दिन है। 18 फरवरी से परीक्षा शुरू हुई थी। आज की परीक्षा में हाईस्कूल की कृषि और इंटरमीडिएट की कंप्यूटर विषय की परीक्षा चल रही है। इसके लिए वाराणसी समेत सभी जनपदों में 1959 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसी तरह दूसरी पाली में इंटरमीडिएट में संस्कृत विषय की परीक्षा आयोजित होगी। इसमें वाराणसी समेत सभी जनपदों में 4837 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं होंगी। कुल 91243 परीक्षार्थी शामिल होंगे। DIOS भोलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा- परीक्षा का आज अंतिम दिन है, इसके बाद 15 मार्च से मूल्यांकन केंद्रों पर उत्तरपुस्तिकाएं भेजी जाएंगी और 18 मार्च से मूल्यांकन कार्य भी शुरू हो जाएगा। मोबाइल लेकर अंदर नहीं जाएंगे परीक्षक उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा के लिए मजबूत कक्षों में भंडारण की व्यवस्था की गई है। केंद्रों पर बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक रहेगी। UP बोर्ड के सचिव भगवती सिंह की ओर से भी स्पष्ट किया गया है कि मूल्यांकन के दौरान मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट और अन्य प्रतिबंधित सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षकों को निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। मूल्यांकन कार्य की दैनिक प्रगति रिपोर्ट भी मुख्यालय को भेजी जाएगी। ताकि यह पता सके कि कितनी कापियों का मूल्यांकन कार्य पूरा हुआ और कितना बचा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ललितपुर-बीना मेमू ट्रेन 3 दिन रद्द:जाखलौन यार्ड रीमॉडलिंग के कारण; 5 ट्रेनों का समय बदला
    Next Article
    लापरवाही की हद...एडमिट कार्ड पर अभ्यर्थी की जगह लगा दी कुत्ते की फोटो; 15 मार्च को है परीक्षा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment