Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर-बीना मेमू ट्रेन 3 दिन रद्द:जाखलौन यार्ड रीमॉडलिंग के कारण; 5 ट्रेनों का समय बदला

    6 hours ago

    1

    0

    ललितपुर जिले में जाखलौन यार्ड रीमॉडलिंग और इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य के कारण रेलवे ने कुछ ट्रेनों के संचालन में बदलाव की घोषणा की है। इसके तहत, एक मेमू ट्रेन तीन दिनों के लिए रद्द रहेगी, जबकि पांच अन्य ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया गया है। रद्द की गई ट्रेनों में गाड़ी संख्या 64617 बीना-ललितपुर मेमू और गाड़ी संख्या 64618 ललितपुर-बीना मेमू शामिल हैं। ये दोनों ट्रेनें 12, 13 और 14 मार्च को रद्द रहेंगी। इसके अतिरिक्त, कई ट्रेनों के समय में भी बदलाव किया गया है। गाड़ी संख्या 19165 अहमदाबाद-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 12 मार्च को झांसी मंडल में 15 मिनट और 14 मार्च को 30 मिनट देरी से चलेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 12808 निजामुद्दीन-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस 13 और 14 मार्च को झांसी मंडल में 120 मिनट विलंबित होगी। इसी क्रम में, गाड़ी संख्या 18238 अमृतसर-कोरबा एक्सप्रेस 13 और 14 मार्च को 100 मिनट की देरी से चलेगी। गाड़ी संख्या 12630 निजामुद्दीन-यशवंतपुर एक्सप्रेस 13 मार्च को झांसी मंडल में 70 मिनट विलंबित होगी, जबकि गाड़ी संख्या 22686 चंडीगढ़-यशवंतपुर एक्सप्रेस 14 मार्च को झांसी मंडल में 70 मिनट की देरी से पहुंचेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में सड़क हादसे में पिता की मौत, बेटा घायल:तेज रफ्तार जेसीबी ने टेपों को मारी टक्कर, सब्जी मंडी जा रहे थे दोनों
    Next Article
    UP बोर्ड परीक्षा का आज अंतिम दिन:वाराणसी केंद्रों पर सख्ती, 18 मार्च से मूल्यांकन शुरू होगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment