Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    UP की डेयरी परियोजनाओं की जांच करेगा DDU:थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन पैनल में शामिल करने का प्रस्ताव, एक्सपर्ट्स संभालेंगे जिम्मेदारी

    1 hour ago

    1

    0

    दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ी है। उत्तर प्रदेश में लगने वाली दूध फैक्ट्रियों और डेयरी उद्योगों की जांच और परख की जिम्मेदारी विश्वविद्यालय के एक्सपर्ट्स संभालेंगे। प्रदेश सरकार ने 'दुग्धशाला विकास और दुग्ध उत्पाद प्रोत्साहन नीति–2022' के तहत विश्वविद्यालय को थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन पैनल में शामिल करने का प्रस्ताव दिया है। इस नई पहल के तहत, यूपी में जहां भी दूध से जुड़ी नई मशीनें लगेंगी या डेयरी प्लांट लगेंगे, उनके तकनीकी कामकाज और जमीन पर उनके काम की हकीकत की जांच डीडीयू के विशेषज्ञ करेंगे। विश्वविद्यालय के एक्सपर्ट्स यह देखेंगे कि क्या ये प्रोजेक्ट्स नियमों के हिसाब से काम कर रहे हैं या नहीं। कुलपति ने बताया इसे प्रदेश के लिए बड़ा कदम इस अवसर पर कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा- हमारी सहभागिता से प्रदेश के डेयरी उद्योगों को नई मजबूती मिलेगी। हमारे विशेषज्ञों की वजह से काम में पारदर्शिता आएगी और क्वालिटी भी बेहतर होगी। इससे न केवल रोजगार के नए अवसर मिलेंगे, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी। छात्रों को मिलेगा फायदा कुलपति ने यह भी बताया कि इस कदम से विश्वविद्यालय और सरकार के बीच रिश्ता और मजबूत होगा। साथ ही, डेयरी टेक्नोलॉजी और रिसर्च की पढ़ाई कर रहे छात्रों को नई चीजें सीखने और फील्ड में जाकर अनुभव लेने के बेहतरीन मौके मिलेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस दिशा में काम शुरू कर दिया है और जल्द ही अलग-अलग विभागों के एक्सपर्ट्स की लिस्ट तैयार कर ली जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मदिया कटरा चौराहे पर पाइप लाइन टूटने से गड्‌ढा:मरम्मत कार्य जारी, 4km लंबा जाम लगा, रेंगते रहे वाहन
    Next Article
    गणित के पेपर से डरकर दिल्ली भागे दो बच्चे:फिरोजाबाद में स्कूल के लिए घर से निकले थे, पुलिस ने किया बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment