Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    UP में पिस्टल वाली गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड का मर्डर:2 तलाक के बाद 15 साल बड़े शादीशुदा से अफेयर; BJP नेता और कारोबारी अरेस्ट

    6 hours ago

    1

    0

    बागपत में 15 दिन के अंदर दो मर्डर। दोनों की डेडबॉडी सहारनपुर में मिली। इनमें एक संविदा कर्मी विक्रांत, दूसरी उसकी 27 साल की दबंग गर्लफ्रेंड राखी थी। वो राखी, जो कमर में हमेशा में पिस्टल लगाकर चलती थी। उसका दो बार तलाक हो चुका था। वह 42 साल के शादीशुदा विक्रांत से प्रेम संबंध में थी। लोग सोचने पर मजबूर हो गए कि ऐसा क्या हुआ कि एक के बाद एक दो मर्डर हो गए। हत्या के करीब 15 दिन बाद मुख्य आरोपी भाजपा युवा मोर्चा नेता सुधारस चौहान को 1 मई (शुक्रवार) को बागपत से गिरफ्तार किया गया तो सारी हकीकत सामने आ गई। डबल मर्डर के पीछे प्रेम-प्रसंग, धोखा, आपसी विवाद, पकड़े जाने का डर और राजनीतिक कनेक्शन है। दो कत्ल के पीछे की कहानी और किरदारों के बारे में विस्तार से जानिए… विक्रांत मूल रूप से प्रयागराज के रहने वाले थे। बागपत स्थित डूडा (जिला नगरीय विकास अभिकरण) में 2018 से संविदा कर्मी तैनात थे। 15 अप्रैल, 2026 को वह कार्यालय पहुंचे। रोज की तरह काम किया और शाम को अर्जुनपुरम कॉलोनी स्थित अपने किराए के मकान पर लौट गए। 16 अप्रैल को जब ऑफिस नहीं पहुंचे, तो साथ काम करने वालों ने फोन मिलाया, फोन बंद था। इस पर परिवार को इसके बारे में बताया। पत्नी ने 23 अप्रैल को दर्ज कराई गुमशुदगी विक्रांत की पत्नी प्राची (35) नोएडा में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग में हैं। दोनों की शादी 10 साल पहले हुई थी। एक बेटी भी है। पति के लापता होने से परेशान प्राची ने उन्हें रिश्तेदारी में तलाशा। थक-हारकर 23 अप्रैल को गुमशुदगी दर्ज कराई। शक जताया कि एक राखी नाम की महिला से उनका संपर्क था, जो उन पर दबाव बना रही थी। अपनी डिमांड पूरी करने के लिए धमका रही थी। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और जांच शुरू की। केस में राखी की एंट्री…जिसका बाद में हो गया कत्ल विक्रांत की पत्नी प्राची की ओर से दर्ज कराई गई गुमशुदगी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने राखी के मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली। पता चला कि विक्रांत की राखी कश्यप से ज्यादा बातचीत हुई है। 18 अप्रैल को बागपत पुलिस ने राखी से पूछताछ की। उससे कई सवाल किए गए, लेकिन वह गोलमोल जवाब देती रही। 17 अप्रैल को बरामद हुआ विक्रांत का शव सहारनपुर में पुलिस को 17 अप्रैल को नहर में एक शव मिला, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। शव को कपड़ों में लपेटा गया था। हाथ-पैर बंधे थे। सिर और चेहरे पर भारी चीज से वार किए गए थे, ताकि पहचान मश्किल हो जाए। सहारनपुर और बागपत पुलिस इस अज्ञात शव मामले की जांच कर रही रही थी कि इसी बीच 27 अप्रैल को अज्ञात युवती का शव थाना मिर्जापुर के नौगांवा के जंगल में मिला। युवती की धारदार हथियार से हत्या की गई थी। उसका गला भी रेता गया था। बाद में इसकी पहचान राखी के रूप में हुई। इसके बाद परत दर परत पूरा केस खुलता चला गया। पार्टी में गोली चली विक्रांत को लगी…शव नहर में फेंका मामले में दो गिरफ्तारी हो चुकी हैं। अभी तक की जांच में खुलासा हुआ कि 16 अप्रैल को राखी के घर बागपत में एक पार्टी हुई थी। इस पार्टी में विक्रांत- राखी और राखी के दोस्त भाजपा युवा मोर्चा का पूर्व नगर अध्यक्ष सुधारस चौहान, दवा कारोबारी कपिल चौहान और अन्य लोग मौजूद थे। पार्टी सुधारस चौहान ने दी थी। पार्टी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि राखी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से विक्रांत की जांघ पर गोली मार दी। तीनों डर गए। घायल विक्रांत को अस्पताल न ले जाकर तीनों सुनसान इलाके में ले गए और हाथ-पैर बांधकर कपड़े में लपेटा और फेंक दिया। बाद में राखी की भी लाश मिली। उसका गला रेता गया था। सीने और पीठ पर चाकू के कई वार किए गए थे। अब जानिए राखी की हत्या क्यों की गई? पुलिस के मुताबिक, विक्रांत की हत्या में शामिल सुधारस चौहान और कपिल चौहान को अपने फंसने का डर था। राखी इस पूरी घटना की अहम कड़ी थी और उसे बहुत कुछ पता था। इसी वजह से उसे भी खत्म करने की योजना बनाई। राखी को एक फॉर्महाउस पर बुलाया गया, जहां पार्टी के बहाने उसे रोका गया। वहां चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी गई। उसके बाद शव को बोरे में डालकर रजबहे में फेंक दिया गया। आसपास के मोबाइल लोकेशन डेटा ने पुलिस को संदिग्धों तक पहुंचने में मदद की। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार, आरोपियों ने पहले राखी का गला रेता, इसके बाद सीने और पीठ पर चाकू से कई वार किए। शुक्रवार शाम राखी का छोटा भाई विकास सहारनपुर पहुंचा। डेड बॉडी बागपत ले जाने से इनकार कर दिया। पुलिस के समझाने के बाद सहारनपुर में ही विकास ने राखी का अंतिम संस्कार किया। राखी की हत्या के मामले में सुधारस चौहान और कपिल चौहान को पुलिस ने पकड़ा है। इनसे पूछताछ की गई है। लेकिन पुलिस ने अभी आधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं किया है। अब पढ़िए...लग्जरी लाइफ जीने वाली राखी के बारे में? पुलिस जांच में सामने आया है कि 27 साल की राखी कश्यप, बागपत के राजपुर-खामपुर गांव की रहने वाली थी। 1 साल पहले उसने खुद के नाम पर लाइसेंसी पिस्टल पास कराई थी। लग्जरी लाइफस्टाइल और महंगे शौक रखने वाली राखी कश्यप की जिंदगी बाहर से जितनी चमकदार दिखती थी, अंदर से उतनी ही उलझी हुई थी। दो शादियां, पहली मेरठ में, दूसरी कहीं और…दोनों बार तलाक। परिवार से सात साल से कोई संपर्क नहीं। अलग-अलग जगहों पर रहकर नई पहचान बनाना, ये सब उसकी जिंदगी का हिस्सा थे। पिता शेरदीन की मौत 4 साल पहले मौत हुई थी। बड़ा भाई राजीव चाऊमीन की रेहड़ी लगाता है। एक छोटा भाई विकास है। तलाक के बाद राखी खेकड़ा और फिर बागपत की अर्जुनपुरम कॉलोनी में रहने लगी। उसने खुद को डूडा में संविदाकर्मी बताकर किराए पर कमरा लिया था। स्थानीय लोगों और पुलिस जांच के अनुसार, राखी पर कई लोगों से विवाद और ठगी के आरोप भी थे। वह लोगों को प्रेम जाल में फंसाकर पैसे ऐंठती थी। कई प्रभावशाली लोगों, यहां तक कि कुछ नेताओं से भी उसके संपर्क थे। सोशल मीडिया अकाउंट पर उसके करीब 11 हजार फॉलोअर्स है। उसने 1903 पोस्ट डाली हैं। इंस्टाग्राम पर थाईलैंड की भी पोस्ट हैं। वहीं, कमर में लाइसेंसी पिस्टल लगाकर रीलबाजी करती थी। इसके अलावा सोशल मीडिया एकाउंट पर जो पोस्ट डाली गई है, उसमें कई देशों की ट्रिप का जिक्र किया गया है। तीन साल से रिलेशन में थे राखी-विक्रांत पुलिस जांच में सामने आया कि विक्रांत और राखी के बीच करीब तीन साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों के बीच लगातार फोन कॉल्स और लंबी बातचीत के रिकॉर्ड मिले। दोनों शादी करने की योजना भी बना रहे थे। दो दिन पहले खाते से निकाले थे चार लाख रुपए विक्रांत ने लापता होने से दो दिन पहले अपने बैंक खाते से चार लाख रुपए निकाले थे। बताया जा रहा है कि दिसंबर, 2025 में विक्रांत और राखी का किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। राखी ने गुस्से में आकर विक्रांत की कार में आग लगा दी थी। --------------------- ये खबर भी पढ़ें… महिला से छेड़खानी करने वाले का एनकाउंटर:मुरादाबाद पुलिस ने पैर में मारी गोली, उम्र-45 साल, लेडीज टेलर है आरोपी मुरादाबाद में बुर्का पहने महिला से सुनसान गली में छेड़खानी करने वाले 45 साल के आरोपी नौशाद का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया। उसके बाएं पैर में गोली लगी है। गुरुवार रात 11 बजे पुलिस ने उसे घेरा तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लग गई। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    मतगणना से पहले ममता ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
    Next Article
    लखनऊ में आज कई रास्ते रहेंगे बंद:हजरतगंज, विधानसभा रूट पर डायवर्जन; निकलेगी ‘नारी आक्रोश मशाल यात्रा’

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment