Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    UP STF और आजमगढ़ पुलिस की संयुक्त छापेमारी:50000 का इनामी गिरफ्तार, अवैध शराब की तस्करी में था शामिल

    6 hours ago

    1

    0

    यूपी एसटीएफ और आजमगढ़ पुलिस की संयुक्त छापेमारी में हरियाणा राज्य में सक्रिय गिरोह के सरगना सुनील कुमार गिरोह के सदस्य विकास सोरन को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी अपने गिरोह के सदस्यों के साथ मिलकर अवैध शराब की तस्करी की घटनाओं में शामिल था। आरोपी पर 15 फरवरी 2023 को अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप हरियाणा से बिहार लेकर भेजी जा रही थी। जिसे पुलिस द्वारा बरामद करते हुए देवगांव कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। तब से आरोपी की लगातार तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई थी। इसी क्रम में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। लगातार फरार आरोपी पर जिले के एसएसपी ने पहले ₹25000 का इनाम घोषित किया था जिसे डीआईजी ने बढ़ाकर 50000 कर दिया था। यूपी पुलिस और एसटीएफ कर रही थी तलाश आरोपी की तलाश में यूपी एसटीएफ और आजमगढ़ की पुलिस लगातार तलाश में जुटी हुई थी। इसी बीच प्रयागराज की एसटीएफ की फील्ड यूनिट को आरोपी के बारे में सूचना मिली जिसके आधार पर छापेमारी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के विरोध हरियाणा राजस्थान बिहार और आजमगढ़ सहित देश के कई राज्यों में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस आरोपी से और लिंकेज के बारे में पूछताछ कर रही है। जिससे अवैध शराब की तस्करी में जो भी लोग शामिल है। उनकी पहचान हो सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ में तालाब में डूबे 3 भाई-बहन:परिवार को नहीं मिलीं सरकारी योजनाएं, पक्की छत और राशन कार्ड का अभाव
    Next Article
    काशी के चक्रपुष्करिणी कुंड में विराजमान हुईं मां मणिकर्णिका:भक्तों ने काशी की गलियों का कराया भ्रमण, स्नान कर आशीर्वाद देने पहुंचे भक्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment