Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दरोगा ने पैर से रौंदे आलू, अखिलेश बोले- भाजपा दलाल:किसानों को मजदूर बनाना चाहती है; दाम गिरने से बर्बाद हो रहे

    6 hours ago

    1

    0

    आगरा में आलू पर सियासत तेज होती जा रही है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आगरा में आलू की कीमतों को लेकर हुए प्रदर्शन का वीडियो अपलोड करते हुए लिखा- भाजपा दल नहीं, दलाल है। आलू के दाम गिरने से बर्बाद हो रहे किसानों के लिए किसान और खेती विरोधी भाजपा सरकार पूरी तरह लापरवाह होकर बैठी है। सरकार किसानों की मांगों को अनदेखी कर रही है। इससे पहले सोमवार को प्रदर्शन के दौरान सड़क पर बिखरे आलुओं को एक दरोगा ने पैर से रौंद दिया था। इसका भी वीडियो सामने आया था। दिल्ली में संसद के गेट पर हाथ में आलू लेकर सपा सांसदों ने किया प्रदर्शन मंगलवार को दिल्ली में संसद परिसर में सपा सांसदों ने हाथों में आलू लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों को आलू का उचित मूल्य दिलाने की मांग उठाई। प्रदर्शन में डिंपल यादव, धर्मेंद्र यादव, प्रिया सरोज और इकरा हसन समेत कई सांसद शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान सपा सांसदों के हाथों में आलू के साथ तख्तियां भी थीं। वे 'सस्ता आलू, महंगा बालू' के नारे लगाते हुए सरकार को घेरते नजर आए। तख्तियों पर लिखा था- आलू का उचित मूल्य दिलाओ, किसानों को बचाओ' और 'किसानों को मत सताओ'। पढ़िए अखिलेश यादव ने क्या कहा सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आलुओं को पैरों से रौंदने का वीडियो सोशल मीडिया X पर अपलोड किया। साथ ही लिखा- आलू के दाम गिरने से किसान बर्बाद हो रहे हैं। खेती विरोधी भाजपा सरकार पूरी तरह लापरवाह होकर बैठी है। उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है। भाजपा को सिर्फ अपनी राजनीतिक सत्ता से मतलब है। भाजपा के नेता चुनाव प्रचार के लिए तो उपलब्ध हैं, लेकिन किसानों की परेशानी-दिक्कतों के लिए उनके पास समय नहीं। भाजपा का पूरा खेल ही यही है कि पैदावार के दाम इतने कम करवा दो कि किसानों की लागत तक न निकले। वो थक-हार कर खेतीबाड़ी का काम ही छोड़ दें। अपनी जमीनें भाजपा के समर्थक अमीरों को कौड़ियों के दाम बेचने पर मजबूर हो जाएं। फिर ये भाजपाई पैसेवाले, किसान को उसके अपने खेत में ही मालिक से मजदूर बना दें। खबर में आगे बढ़ने से पहले पोल में हिस्सा लें अखिलेश ने कहा- भाजपाइयों की साजिश ही ये है कि वो किसानों की जमीन हड़प कर बड़े स्तर पर खेती करके खाद्यान्न और फसलों की पैदावार को अपने हाथों में ले लें और फिर मनमानी कीमत जनता से वसूलें। इसीलिए भाजपा कभी भू-अधिग्रहण बिल लाती है, कभी तीन कृषि काले कानून या फिर भारत की खेती-कारोबार के लिए प्राणघातक अमेरिकी डील करती है। यही हाल रहा तो वो दिन दूर नहीं जब कि आज के खेत का मालिक किसान, कल को अपने ही खेत की पैदावार को खरीदने पर मजबूर हो जाएगा। भाजपा दल नहीं दलाल है। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला… पूरा मामला यमुना एक्सप्रेस-वे के खंदौली टोल प्लाजा का है। यहां सोमवार सुबह (9 मार्च) सपा के वरिष्ठ नेता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश बघेल किसानों से साथ पहुंचे थे। आलू का उचित भाव न मिलने पर सड़क पर आलू फैलाकर प्रदर्शन करने लगे। पुलिस को खबर लगी तो स्थानीय चौकी इंचार्ज मनोज दीक्षित मौके पर पहुंचे। उन्होंने पैरों से आलू को हटाना शुरू कर दिया। इस पर बात बिगड़ गई थी। सपा नेता और किसानों ने इसे अन्नदाता और अन्न का अपमान करार दिया। पुलिसवालों के साथ उनकी तनातनी भी हो गई। 11 लोगों खिलाफ दर्ज हुआ केस बिना अनुमति प्रदर्शन करने और सड़क पर आवागमन पर प्रभावित करने के मामले में पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। इनमें सपा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह, मनोज कुशवाह, मनीष उधौनियां, जितेंद्र शर्मा, भरत शर्मा, हर्ष उपाध्याय, विक्रम सिंह, भीकम सिंह, आयुष, महेंद्र सिंह और गोविंद के नाम शामिल हैं। दरोगा ने कहा था- किसान फार्च्यूनर में नहीं चलते प्रदर्शनकारी और पुलिस के बीच तनातनी के बड़े कारण चौकी इंचार्ज मनोज दीक्षित का पैरों से आलू को रौंदना रहा। इस पर किसान भड़क गए थे। इसके बाद उन्होंने गाड़ियां सीज करने की धमकी दे डाली थी। बात यहीं खत्म नहीं हुई थी, नेताओं से कहा कि किसान फार्च्यूनर में नहीं चलते। इस पर नेताओं ने भी जवाब दिया था- तुम क्या बैलगाड़ी में चलते हो। सपा ने दी आंदोलन की चेतावनी मंगलवार को सपा नेता राकेश बघेल ने भागूपुर स्थित अपने आवास पर किसान संगठनों, पार्टी पदाधिकारियों और क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं की एक बैठक की। इसमें समाजवादी पार्टी के अलावा कांग्रेस और विभिन्न किसान संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। बैठक का उद्देश्य किसानों के सम्मान और उनके अधिकारों की लड़ाई को तेज करने की रणनीति बनाना था। इस दौरान सपा नेता और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश बघेल ने चेतावनी दी है कि किसानों पर दर्ज मुकदमे 3 दिन के भीतर वापस लिए जाएं। नहीं तो खंदौली टोल प्लाजा से जेल भरो आंदोलन शुरू किया जाएगा। इसमें हजारों किसान शामिल होंगे। --------------------- ये खबर भी पढ़ें… कानपुर का गंगा मेला-सपा विधायक जमकर नाचे, मुस्लिमों ने फूल बरसाए, ऊंट-ट्रैक्टर पर निकले हुरियारे आज मंगलवार को कानपुर में गंगा मेला है, होली खेली जा रही है। रंगों में सराबोर सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने लोगों के साथ जमकर डांस किया। मेस्टन रोड में मुस्लिमों ने हिंदुओं का फूल बरसाकर स्वागत किया। माला भी पहनाई। ट्रैक्टर ट्रॉलियों और ऊंट पर सवार होकर हुरियारे निकले हैं। जमकर रंग-गुलाल बरस रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:सिद्धार्थनगर में युवक की गला रेतकर हत्या, मामा के घर शादी में आया था आरोपी
    Next Article
    उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा में 2312 अभ्यर्थी होंगे शामिल:कानपुर देहात डीएम-एसपी ने तैयारियों की समीक्षा की, 14-15 मार्च को एग्जाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment