Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उपराष्ट्रपति ने कहा- यूपी में योगी महाराज विराजमान:तमिलनाडु के कामराज से की तुलना; काशी-तमिल संगमम् में पहुंचे थे

    23 hours ago

    1

    0

    काशी पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने सीएम योगी की तुलना दक्षिण भारत के सबसे प्रभावशाली नेताओं में शुमार रहे पूर्व मुख्यमंत्री के. कामराज से की है। उन्होंने कहा- जैसे तमिलनाडु में कामराज हैं, वैसे ही उत्तर प्रदेश में योगी महाराज विराजमान हैं। इनके नेतृत्व में यूपी में राम राज्य की स्थापना हुई है। सीएम योगी से मेरा नाता 20 साल पुराना है। उपराष्ट्रपति शनिवार को नमो घाट पर काशी तमिल संगमम् 5.0 के शुभारंभ पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। इस दौरान सीएम योगी ने अपने संबोधन की शुरुआत 'वणक्कम' कहकर की। इससे पहले नमो घाट पर उपराष्ट्रपति और मुख्यमंत्री ने तमिलनाडु से आए छात्रों और डेलिगेट्स से मुलाकात की। संगमम् में तमिलनाडु के 1,400 प्रतिभागी शामिल हुए। ये सभी कन्याकुमारी, चेन्नई और कोयंबटूर समेत तमिलनाडु के अलग-अलग हिस्सों से आए थे। भारतीय भाषा समिति, काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) और आईआईटी मद्रास आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे। कौन थे कामराज? तमिलनाडु के पूर्व सीएम रहे के. कामराज ने 1963 में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को मंत्री पद छोड़कर संगठन में प्रस्ताव दिया था। इसे 'कामराज प्लान' कहा गया। जवाहरलाल नेहरू और लाल बहादुर शास्त्री के बाद इंदिरा गांधी को पीएम बनवाने में उनकी भूमिका के लिए 'किंगमेकर' कहा जाता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा निकालेगी 'जन विश्वास यात्रा':2027 चुनाव से पहले सभी विधानसभा क्षेत्रों में बनेगा सियासी माहौल; लखनऊ में होगा भव्य समापन
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:नगर निगमों के 45 अफसरों का तबादला, अपर नगर आयुक्त से लेकर EO तक बदले गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment