Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    UPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती-25 प्रारंभिक परीक्षा 31 मई को:1253 पदों के लिए रिकॉर्ड 1.15 लाख आवेदन, हिंदी में सबसे ज्यादा

    2 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने राजकीय डिग्री कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती-25 की प्रारंभिक परीक्षा 31 मई को आयोजित करने का ऐलान किया है। 1253 पदों के लिए इस परीक्षा में रिकॉर्ड 1,14,955 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। आयोग के अनुसार, हिंदी विषय में सबसे अधिक 16,098 अभ्यर्थियों ने फॉर्म भरा, उसके बाद इतिहास में 11,272 और राजनीति विज्ञान में 10,519 आवेदन दर्ज हुए। वाणिज्य में 8423, भूगोल में 7741, शिक्षाशास्त्र में 6616, समाजशास्त्र में 6163 और वनस्पति विज्ञान में 5864 अभ्यर्थी शामिल हैं। इसी क्रम में रसायन विज्ञान में 5403, अंग्रेजी में 4866, जंतु विज्ञान में 4437, संस्कृत में 4315, गणित में 3916, भौतिक विज्ञान में 3852 तथा अर्थशास्त्र में 3780 आवेदन प्राप्त हुए। गृह विज्ञान में 2991, शारीरिक शिक्षा में 1820, चित्रकला में 1582, मनोविज्ञान में 1537, उर्दू में 787, कंप्यूटर साइंस में 573, संगीत गायन में 658, संगीत वादन तबला में 141, संगीत वादन सितार में 71, सैन्य विज्ञान में 263, सांख्यिकी में 290 तथा फारसी में 82 अभ्यर्थियों ने भागीदारी दर्ज की। आयोग ने मुख्य परीक्षा 15 सितंबर से एक अक्टूबर 2026 के बीच आयोजित करने की योजना बनाई है। इसके लिए तैयारियां जोरों पर हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड और अन्य अपडेट देखें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में किसान कर पाएंगे आड़ू की खेती:कृषि विश्वविद्यालय ने किया शोध, आय बढ़ाने में मिलेगी मदद
    Next Article
    फर्रुखाबाद में रोडवेज बस से बराती घायल:10 KM पीछा कर तोड़फोड़; चार गिरफ्तार, पैदल जा रहे युवक को बस ने मारी टक्कर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment