Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    UPSC में 21वीं रैंक पाने वाले शुभम का वेलकम:वाराणसी के अतुलानंद कान्वेंट स्कूल में अभिनंदन समारोह में शामिल हुए, छात्रों ने की पुष्पवर्षा

    3 hours ago

    1

    0

    संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल से पढ़कर UPSC यानी संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफल होने वाले शुभम सिंह का स्कूल में वेलकम किया गया। सिविल सेवा परीक्षा में इस वर्ष 21वीं रैंक प्राप्त कर शुभम सिंह जब अपने उसी स्कूल में 15 वर्ष बाद पहुंचे तो उनका जोरदार स्वागत किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में छात्रों ने उनपर पुष्पवर्षा भी किया। शुभम सिंह कक्षा चार से संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल के छात्र रहे हैं तथा वर्ष 2009 बैच के पास आउट हैं। सिविल सेवा परीक्षा में दो बार सफलता प्राप्त कर चुके हैं और निरंतर अपनी रैंक में सुधार करते हुए इस वर्ष 21वीं रैंक प्राप्त कर विद्यालय, अपने परिवार तथा पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। छात्राें ने जाना सफलता का मंत्र यहां पर विद्यार्थियों ने उनसे संवाद करते हुए उनकी तैयारी, संघर्ष और सफलता के अनुभवों को जाना, जो उपस्थित सभी छात्रों के लिए अत्यंत प्रेरणादायी रहा। शुभम सिंह ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासन, परिश्रम और धैर्य के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि निरंतर प्रयास और सकारात्मक सोच से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। विद्यालय की संरक्षिका विद्या सिंह ने श्री शुभम सिंह को उनकी सफलता के लिए बधाई दी। संस्था सचिव राहुल सिंह ने इस उपलब्धि को विद्यालय ही नहीं अपितु पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताया। प्रधानाचार्य डॉ. नीलम सिंह तथा निदेशिका डॉ. वंदना सिंह एवं उपनिदेशक आयुष्मान सिंह ने इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता न केवल विद्यालय के लिए गौरव का विषय है, बल्कि वर्तमान विद्यार्थियों के लिए एक सशक्त प्रेरणा भी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कृष्ण विहार कॉलोनी में होली मिलन समारोह:अबीर-गुलाल, फूलों की होली और सांस्कृतिक कार्यक्रम
    Next Article
    जफराबाद में हाजी अलाउद्दीन ने इफ्तार पार्टी आयोजित की:सबीना पाठ के साथ सैकड़ों लोगों ने अमन-चैन की दुआ मांगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment