Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    UPSC में बलिया के 5 छात्रों को सफलता:ट्रेनिंग ऑफिसर मोनिका की 16वीं रैंक, पोस्ट मास्टर के बेटे ने घर से तैयारी कर एग्जाम क्रैक किया

    2 hours ago

    1

    0

    संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में बलिया जिले के पांच अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है। ट्रेनिंग ऑफिसर के पद पर तैनात मोनिका श्रीवास्तव ने 16वीं रैंक हासिल करके फिर से जिले का मान बढ़ाया है। सफल होने वाले अन्य अभ्यर्थियों में मोनिका के अलावा अनिंद्य पाण्डेय ने 158वीं रैंक, रविशेखर सिंह ने 176वीं रैंक, शिक्षा पाठक ने 453वीं रैंक और आदित्य कृष्ण तिवारी ने 540वीं रैंक प्राप्त की है। यह लगातार दूसरा मौका है जब बलिया के अभ्यर्थियों ने UPSC परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। पिछली बार बलिया की शक्ति दूबे को देश भर में पहला स्थान मिला था। सबसे पहले 16वीं रैंक पाने वाली मोनिका की बात बलिया के पंदह ब्लॉक के खरसरा गांव की बेटी मोनिका श्रीवास्तव ने ऑल इंडिया 16वीं रैंक हासिल की है। खास बात यह है कि उन्होंने पहले 455वीं रैंक पाने के बाद भी संतुष्ट न होकर दोबारा प्रयास किया और इस बार शानदार सफलता हासिल की। मोनिका ने शुरुआती पढ़ाई से लेकर इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई बिहार के औरंगाबाद से हुई। इसके बाद उन्होंने IIT गुवाहाटी से कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया। तकनीकी क्षेत्र में बेहतर करियर की संभावनाओं के बावजूद उन्होंने सिविल सेवा को लक्ष्य बनाकर तैयारी शुरू की। पहले 455 रैंक आई, ट्रेनिंग ऑफिसर के पद पर तैनाती साल 2021 में उन्होंने बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास कर असिस्टेंट टैक्स ऑफिसर का पद हासिल किया। इसके बाद भी यूपीएससी की तैयारी जारी रखी। साल 2023 में उन्हें यूपीएससी में 455वीं रैंक मिली थी, लेकिन उन्होंने तैयारी जारी रखी और 2025 में 16वीं रैंक लाकर बड़ी उपलब्धि हासिल की। वर्तमान में वह आईआरटीएस में ट्रेनिंग ऑफिसर के पद पर तैनात थीं। होली के मौके पर वह गांव आई हुई थीं। इसी दौरान वाराणसी में उन्हें यूपीएससी परिणाम घोषित होने और 16वीं रैंक मिलने की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने सबसे पहले परिजनों को फोन कर यह खुशखबरी दी। मोनिका के पिता ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव सेवानिवृत्त अभियंता हैं, जबकि मां भारती श्रीवास्तव औरंगाबाद (बिहार) में प्रधानाध्यापिका हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और निरंतर मेहनत को दिया। उनका कहना है कि धैर्य और लगन से ही बड़ी सफलता मिलती है। रवि शेखर ने घर से ही की ऑनलाइन पढ़ाई बलिया के गड़हांचल क्षेत्र के दौलतपुर गांव के रहने वाले दिलीप सिंह के छोटे बेटे रवि शेखर सिंह ने 176वीं रैंक हासिल कर गांव सहित जिले का नाम रोशन किया है। दिलीप सिंह बलिया में असिस्टेंट पोस्ट मास्टर से रिटायर हो चुके हैं। रवि शेखर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक शिक्षा बसंतपुर, इंटरमीडिएट तक पढ़ाई नागा जी माल्देपुर, स्नातक की पढ़ाई हंसराज कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय से हुई। रवि शेखर सिंह ने बताया कि यूपीएससी में ये तीसरा प्रयास था, जबकि इंटरव्यू दूसरा था। बताया कि घर से ऑनलाइन पढ़ाई करके सफ़लता हासिल की है। रवि शेखर सिंह ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया। पिता दिलीप सिंह ने बताया कि रवि की सफलता के पीछे रवि की मां की कड़ी मेहनत है। रवि की मां की आंखों से खुशी की आंसू निकल पड़े। मां ने बताया कि रवि शुरू से ही मेधावी रहा है। यह खुशी शब्दों में बयां नहीं कर सकती। रवि शेखर सिंह की इस कामयाबी पर परिवार में खुशी का माहौल है। बहन पूर्णिमा की शादी हो चुकी है, जबकि बड़े भाई राजशेखर सिंह की शादी नहीं हुई है। माता पुष्पा देवी भी बेटे की इस उपलब्धि पर खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अनिंद्य ने दोबारा कोशिश करके रैंक में किया सुधार बलिया के रामपुर निवासी कमलेश पाण्डेय के बेटे अनिंद्य पाण्डेय ने इस बार 158वीं रैंक हासिल की है। अनिंद्य के लिए भी यह सफर निरंतर सुधार का रहा है। उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा-2024 में भी सफलता हासिल की थी, तब उन्हें 271वीं रैंक मिली थी। इस बार उन्होंने सौ से ज्यादा पायदान की शानदार छलांग लगाकर अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया है। शिक्षा बोलीं- मैंने कभी हार नहीं मानीं और परिवार का साथ मिला बलिया की बेटी शिक्षा पाठक ने 453वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। शिक्षा पाठक पियरौटा गांव के रहने वाले विजय पाठक की भतीजी और अरुण पाठक की बेटी हैं। उनकी सफलता से परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। शिक्षा ने शुरुआती पढ़ाई गांव और आसपास के स्कूलों से पूरी की और आगे की पढ़ाई के लिए प्रयागराज और दिल्ली में रहीं। UPSC की तैयारी के दौरान उन्होंने लगातार 2-3 साल तक कड़ी मेहनत की। शिक्षा ने बताया कि परिवार का पूरा सहयोग, शिक्षकों का मार्गदर्शन और अपनी मेहनत से यह सफलता मिली। उनकी रैंक 453 आने के बाद परिवार में खुशी का ठिकाना नहीं रहा। लोग बधाई देने के लिए उनके घर पहुंच रहे हैं। शिक्षा पाठक ने कहा कि सफलता के लिए मेहनत, धैर्य और सही दिशा में प्रयास जरूरी है। उन्होंने कहा, ‘मैंने कभी हार नहीं मानी और परिवार का साथ मिला। बीटेक कर दो साल की नौकरी फिर मिली 540वीं रैंक बलिया के चितबड़ागांव के रहने वाले आदित्य कृष्ण तिवारी ने दूसरे प्रयास में 540वीं रैंक हासिल की है। उनकी शुरुआती पढ़ाई बक्सर (बिहार) से हुई। उनकी मां कंचन तिवारी बिहार में ही सीनियर डिप्टी कलेक्टर के पद पर तैनात थीं, लेकिन साल 2012 में हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया। आदित्य ने दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी (DTU) से बीटेक किया और दो साल तक नौकरी भी की। लेकिन अपनी अफसर मां के सपनों को पूरा करने की जिद ने उन्हें नौकरी छोड़ने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने इस्तीफा दिया और पूरी ताकत से सिविल सेवा की तैयारी में लग गए और सफलता हासिल करके ही दम लिया। --------------------------- यह खबर भी पढ़ें… यूपी में SDM के ड्राइवर की बेटी IAS बनी, VIDEO:एक साल में मां-इकलौते भाई को खोया; परचून वाले की बेटी भी सिलेक्ट UPSC ने शुक्रवार को सिविल सर्विस एग्‍जाम 2025 का फाइनल रिजल्‍ट जारी किया। यूपी में शामली की 23 साल की आस्था जैन को 9वीं रैंक मिली है। आस्था के पिता परचून की दुकान चलाते हैं। गाजीपुर की प्रियंका चौधरी ने UPSC में 79वां स्थान हासिल किया। पिता मीरा राम SDM के ड्राइवर रहे हैं। वह इस समय अमीन हैं। एक साल के भीतर प्रियंका ने अपने इकलौते भाई और मां को खोया। लेकिन हौसला नहीं टूटा। VIDEO में देखिए ऐसे ही होनहार अभ्यर्थियों की कहानी…
    Click here to Read more
    Prev Article
    वर्ल्ड अपडेट्स:कनाडा में भारतीय मूल की इन्फ्लुएंसर नैन्सी ग्रेवाल की हत्या, मां का आरोप- 18 बार चाकू मारा, पुराने विवाद के कारण हमला
    Next Article
    नोएडा में 1521 फ्लैट मालिकों को मिलेगा मालिकाना हक:बिल्डर ने प्राधिकरण में जमा कराए 80.48 करोड़, सभी टावर को मिला कंपलीशन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment