Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उरई में ODA का बुलडोजर चला:सैकड़ों एकड़ में फैली अवैध कॉलोनियां ध्वस्त की गईं

    1 hour ago

    1

    0

    जालौन जनपद के उरई शहर में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ उरई विकास प्राधिकरण (ODA) ने बड़ी कार्रवाई की है। उरई कोतवाली क्षेत्र के ब्लॉक-11 स्थित एक रेस्टोरेंट के सामने सैकड़ों एकड़ में की जा रही अवैध प्लॉटिंग को पुलिस बल की मौजूदगी में ध्वस्त कराया गया। इस कार्रवाई से भूमाफियाओं में हड़कंप मच गया। उरई विकास प्राधिकरण के सचिव परमानंद यादव के नेतृत्व में प्रवर्तन टीम मौके पर पहुंची। टीम ने बिना लेआउट स्वीकृति के विकसित की जा रही कॉलोनियों पर बुलडोजर चलवाया। बताया गया कि भूमाफिया प्राधिकरण से लेआउट पास कराए बिना धड़ल्ले से प्लॉटों की बिक्री कर रहे थे। विकास क्षेत्र के अंतर्गत किसी भी प्रकार की प्लॉटिंग या कॉलोनी विकसित करने से पहले लेआउट की स्वीकृति अनिवार्य है, लेकिन संबंधित लोगों द्वारा इन नियमों की अनदेखी की जा रही थी। सचिव परमानंद यादव ने बताया कि अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध ध्वस्तीकरण आदेश पूर्व में ही पारित किया जा चुका था। उन्होंने स्पष्ट किया कि विधि संगत प्रक्रिया अपनाते हुए संबंधित पक्षों को नोटिस जारी किए गए और सुनवाई के बाद यह कार्रवाई की गई। उन्होंने आगे कहा कि प्रवर्तन टीम लगातार जांच कर रही है और जहां भी अवैध प्लॉटिंग की सूचना मिल रही है, वहां नोटिस देकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। सचिव ने बताया कि गुरुवार को दो अलग-अलग साइटों पर अभियान चलाकर अवैध निर्माण और प्लॉटिंग को ध्वस्त कराया गया। उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। प्रशासन की इस कार्रवाई से शहर में अवैध कॉलोनियों के कारोबार पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में B-Tech छात्र से ठगी:एयर इंडिया में नौकरी दिलाने के नाम पर रुपए हड़पे, पुलिस ने शुरू की जांच
    Next Article
    नोएडा में अमेरिका-भारत व्यापार समझौते पर प्रदर्शन:भारतीय किसान यूनियन ने राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment