Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    US-India Trade Deal | 'व्यापार समझौता नहीं, अदाणी की रिहाई का सौदा', राहुल गांधी का प्रधानमंत्री मोदी पर सीधा हमला

    52 minutes from now

    1

    0

    अमेरिका में उद्योगपति गौतम अदाणी के खिलाफ चल रहे कानूनी मामले और भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर देश की राजनीति में नया तूफान खड़ा हो गया है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। राहुल गांधी का दावा है कि हालिया भारत-अमेरिका व्यापार समझौता वास्तव में देश का हित साधने के लिए नहीं, बल्कि गौतम अदाणी को अमेरिकी कानूनी कार्रवाई से बचाने के लिए किया गया है। खबरों में दावा किया गया है कि अमेरिकी अधिकारी भारतीय अरबपति अदाणी के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोपों को सुलझाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। अदाणी समूह ने अतीत में लगे सभी आरोपों को खारिज किया था। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘‘कंप्रोमाइज्ड, पीएम’ ने व्यापार समझौता नहीं, अदाणी की रिहाई का सौदा किया।’’इसे भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आग! 'जनता की जेब पर डाका और बढ़ेगी महंगाई', कांग्रेस का केंद्र पर तीखा हमला कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने दावा किया कि अब यह स्पष्ट है कि प्रधानमंत्री मोदी भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर क्यों सहमत हुए और उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को अचानक क्यों रोक दिया। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘अब यह स्पष्ट हो गया है कि प्रधानमंत्री ने भारत-अमेरिका के बीच उस बेहद निराशाजनक और एकतरफा व्यापार ‘डील’ को क्यों स्वीकार किया, जो वास्तव में अमेरिका के पक्ष में एकतरफा सौदा था। यह भी साफ हो गया है कि उन्होंने 10 मई 2025 को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों के आगे झुकते हुए, राष्ट्रीय हित के बजाय उनके दबाव में ऑपरेशन सिंदूर को अचानक क्यों रोक दिया।इसे भी पढ़ें: UP School News: गर्मी की छुट्टियों का हुआ ऐलान, जानिए कब तक बंद रहेंगे आपके बच्चों के स्कूल? पृष्ठभूमि: अदाणी समूह और अमेरिकी जांचअमेरिकी अधिकारियों द्वारा भारतीय अरबपति गौतम अदाणी के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोपों की जांच की खबरें लंबे समय से चर्चा में हैं। हालांकि, अदाणी समूह ने अतीत में लगे इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है और इन्हें बेबुनियाद बताया है। Read Latest National News in Hindi only on Prabhasakshi  
    Click here to Read more
    Prev Article
    बड़ी खबर: Gautam Adani को अमेरिका से 'क्लीन चिट' की तैयारी? कांग्रेस बोली- 'प्रधानमंत्री ने देश के हितों को गिरवी रखा'
    Next Article
    UP School News: गर्मी की छुट्टियों का हुआ ऐलान, जानिए कब तक बंद रहेंगे आपके बच्चों के स्कूल?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment